मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, लुकआउट नोटिस जारी

यूपी पुलिस ने माफिया मु्ख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। वह देश से बाहर न भागे, इसके लिए उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

माफिया मु्ख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। इस बीच आपको बता दें कि अफ्सा अंसारी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुआ है। पुलिस अफ्शा अंसारी के विदेश भागने की आशंका जताई है। इसलिए यह लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के सिटी CO धनंजय मिश्रा ने दी है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश और पंजाब समेत सभी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर नोटिस से संबधित सुचना पुलिस को जारी की है। हालांकि आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी पर इनाम भी घोषित किया है। पुलिस उसकी चप्पे- चप्पे पर छापेमारी कर रही है। छापेमारी के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। इसके पहले उसके खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी पर सीओ धनंजय मिश्रा ने बताया कि 'उसने विकास कंस्ट्रक्शन नाम से एक फर्म बनाई थी, जिसके तहत उसने अवैध रूप से जमीन हथिया ली थी। जांच के बाद इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वह देश से बाहर न भागे, इसके लिए उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

अफ्शा अंसारी कई मकदमों में फरार चल रही है। गाजीपुर और मऊ जनपद में दर्ज कई मुकदमों में फरार चल रही अफ्शा पर गाजीपुर पुलिस ने 50 हजार और मऊ पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर SP ओमवीर सिंह ने बताया कि 'अफशा अंसारी (मुख्तार अंसारी की पत्नी) 2 मामलों में वांछित हैं जिन पर 50,000 रुपए का इनाम है। यह थाना मऊ से गैंगस्टर एक्ट के तहत भी वांछित हैं। पुलिस की पहली कोशिश उनकी गिरफ्तारी की रहेगी उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। गाजिपुर पुलिस द्वारा मुख्तार गैंगे के कई सदस्यों की बेनामी संपत्ति को चिन्हित कर जब्तीकरण कराया गया है।'

calender
21 April 2023, 06:44 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो