गाजियाबाद: कपड़े प्रेस का काम करने वाले शख्स ने लगाया बैंको को 500 करोड़ का चूना, पुलिस ने की करोड़ो रुपए की संपत्ति को कुर्क

कॉलोनियों की गली में करता था प्रेस करने का काम कम समय में पैसा कमाने के लिए करने लगा लोगों से फ्रॉड, नामचीन लोगों से लेकर पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर करता था यह काम।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • लक्ष्य तंवर अपने साथियों के साथ मिलकर बैंकों से लोन करवाने के बाद उसका फर्जीवाड़ा करने का काम किया करता था। वह इसके अलावा भी फर्जी कंपनी बनाकर बैंक मैनेजरों के साथ मिलकर लोगों से करोड़ो रुपए की ठगी करता था।

गाजियाबाद. बैंक लोन के द्वारा फर्जीवाड़ा कर कुछ ही सालों में ही करोड़ो रुपयों की संपत्ति अर्जित करने का मामला सामने आया है। जहां गाजियाबाद पुलिस ने लक्ष्य तंवर को की संपत्ति को कुर्क किया है। यह तीन अलग - अलग स्थानों पर कुर्क की गयी है। जिसकी कुल कीमत करीबन 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें, की पिछले 2 साल से आरोपी लक्ष्य तंवर धोखाधड़ी और जालसाज़ी के आरोप में डासना जेल में बंद है। उसके खिलाफ अब तक 2 दर्जन से भी अधिक धोखाधड़ी के मुकदमें थाने में दर्ज हैं। यही नहीं इसके साथ ही उसपर 500 करोड़ रुपए के फर्जी लोन लेने का आरोप भी है। 

बैंक मैनजरों के साथ मिलकर करता था लोगों से ठगी 

आरोपी लक्ष्य तंवर अपने साथियों के साथ मिलकर बैंकों से लोन करवाने के बाद उसका फर्जीवाड़ा करने का काम किया करता था। वह इसके अलावा भी फर्जी कंपनी बनाकर बैंक मैनेजरों के साथ मिलकर लोगों से करोड़ो रुपए की ठगी करता था। अब हालांकि आरोपी लक्ष्य पिछले 2 साल से गाजियाबाद की डासना जेल में बंद पड़ा है और पुलिस उसपर लगातार कार्यवाही कर रही है। 

5 साल पहले कपड़े प्रेस करने का किया करता था काम 

आपको बता दें, की लक्ष्य तंवर 5 साल पहले कॉलोनियों की गली में कपड़े प्रेस करने का काम किया करता था। लेकिन कम समय में पैसा कमाने की चाहत ने उसको इतना अँधा कर दिया की उसने जालसाज़ी के जरिए अपराध की दुनिया में अपना कदम रख दिया और कुछ ही सालों में वह करोड़ो की संपत्ति अर्जित करने में कामयाब हो गया। इस दौरान उसने कई नामचीन लोगों से लेकर पुलिसकर्मियों तक के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा किया। लक्ष्य के खिलाफ काफी शिकायतें आने लगी जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और साथ - ही - साथ उसके अन्य 8 साथियों को भी गिरफ्तारकर जेल भेज दिया है। 

DSP, सिटी निपुण अग्रवाल ने जानकारी दी की लक्ष्य तंवर एक बड़ा ही शातिर लोन माफिया है। इसने अब तक लोन दिलाने के बहाने लोगों के साथ करीबन 500 करोड़ रुपए से भी ज़्यादा का फ्रॉड किया है। इसके अलावा उसने लोगों को बेवकूफ बनाकर उनकी जमीनों को भी हड़पा है। अब तक पुलिस तीन अलग - अलग जगहों पर आरोपी लक्ष्य तंवर की 15 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क कर चुकी है। 

calender
21 April 2023, 12:14 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो