लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, प्रियंका गांधी की जगह अविनाश पांडे बने यूपी प्रभारी, सचिन पायलट को मिली ये जिम्मेदारी

UP News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है...

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

UP News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है. उनकी जगह पर अविनाश पांडे को यूपी कांग्रेस का प्रभारी बनाया है. सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया. रमेश चेन्निथला को महाराष्ट्र का AICC प्रभारी नियुक्त किया गया.

वहीं कुमारी सैलजा को उत्तराखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है. वहीं केसी वेणुगोपाल संगठन के महासचिव बने रहेंगे और इस समय प्रियंका गांधी के पास किसी भी राज्य की जिम्मेदारी नहीं है. 

अविनाश पांडे कांग्रेस के कई पदों पर काम कर चुके है, इतना ही नहीं उन्होंने साल 2008 में उद्योगपति राहुल बजाज के खिलाफ महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव लड़ा लेकिन वह राज्यसभा के लिए राहुल बजाज से एक वोट से हार गए. फिर साल 2010 में जून के महीने में महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया और उन्होंने जीत हासिल की.

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag