UP के बलिया में लोगों से भरी नाव गंगा नदी में पलटी, 7 की मौत, कई लोगों के लापता होने की आशंका

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक बड़े नांव हादसे की खबर सामने आई है। यहां गंगा नदी में 40 लोगों की भरी नाव पलट गई है। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोगों के लापता होने की खबर सामने आई है..

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक बड़े नांव हादसे की खबर सामने आई है। यहां गंगा नदी में 40 लोगों की भरी नाव पलट गई है। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोगों के लापता होने की खबर सामने आई है। यहां गंगा नदी के एक बच्चे के मुंडन संस्कार के दौरान सवारियों से भरी नाव पलटकर डूब गई है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। नांव के डूबने के चलते कुछ लोग गंगा नदीं की तेज धार में लापता भी हो गए है। प्रशासन द्वारा लोगों की तलाथ समेंत बचाव का काम जारी है। 

उत्तर प्रदेश के बलिया के DM रवींद्र कुमार ने बताया कि 'आज सुबह करीब 8:30 बजे माल्देपुर गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के लिए लोग आए थे। उसी कार्यक्रम के अंतर्गत लोग नाव से दूसरी ओर जा रहे थे। हमें सूचना मिली कि इंजन में खराबी होने के कारण नाव पलट गई। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने बचाव अभियान शुरू किया। अभी तक की सूचना के अनुसार सभी लोगों को निकाल लिया गया है, 3 महिलाओं की मृत्यु की सूचना है। 4 महिलाएं ज़िला अस्पताल में भर्ती हैं। अभी नाव निकालना बाकी है, उसके नीचे कोई दबा ना हो, इस कारण बचाव अभियान अभी भी जारी है। नांव में 30 लोगों के सवार होने की सूचना है। नाविक अभी फरार है।
 

calender
22 May 2023, 12:36 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो