'सुंदर लड़की और नौकरी' का लालच देकर ईसाई प्रचारक करा रहा था धर्मांतरण, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धर्मांतरण गतिविधियों  में शामिल एक ईसाई प्रचारक को गिरफ्तार कर लिया.प्रचारक पर आरोप है कि वह ग्रामीणों को लालच देकर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए उकसाता था.

Yashika Jandwani

लखनऊ: उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है. बता दें, प्रदेश के पीलीभीत जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धर्मांतरण गतिविधियों  में शामिल एक ईसाई प्रचारक को गिरफ्तार कर लिया. प्रचारक पर आरोप है कि वह ग्रामीणों को लालच देकर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए उकसाता था. जैसे ही ये मामला सामने आया पुलिस और जांच एजेंसियां इसको लेकर एक्शन मोड़ में आ गई. वहीं अब ये मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. क्या है पूरा मामला चलिए जानते है. 

क्या है पूरा मामला? 

सामने आई जानकारी के मुताबिक यह मामला, पीलीभीत के जोगराजपुर गांव का है, जहां पर धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पर आरोप है कि वह लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने और सुंदर लड़की से विवाह कराने का लालच देकर उनका उन्हें धर्मांतरण  करने के लिए उकसा रहा था. वहीं अब इस मामले में स्थानीय स्तर पर विरोध भी किया गया है. 

कहा से हुआ गिरफ्तार 

बता दें, मामले को लेकर स्थानीय आरएसएस कार्यकर्ता गौरव गुप्ता की लिखित शिकायत के बाद शुरू की गई थी. पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने मामले की जांच शुरू की, जिसके बाद उसे मुरादाबाद से गिरफ्तार किया गया. बता दें, आरोपी की पहचान अनोखे सिंह के रूप में की गई है. 

आरोपी के नेटवर्क की जांच जारी 

जानकारी के अनुसार, अनोखे सिंह की गिरफ्तारी के बाद आरोपी की नेटवर्क और उसे कहा से फंडिंग आ रही थी. इसकी भी जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारी इस बात का पता लगाने की भी कोशिश कर रहे है कि क्या इसके पीछे कोई किसी ऑर्गनिजशन का हाथ है या यह कार्य सिर्फ व्यक्तिगत तौर पर ही किया जा था. फिलहाल इन सभी पलुओ की जांच की जा रही है, जिसके बाद उम्मीद है मामले से जुड़ें कुछ नए खुलासे हो सकते है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो