सहारनपुर में गरजे CM योगी: UP हुआ भयमुक्त प्रदेश, अतीत हुए माफिया

CM Yogi Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नगर निकाय चुनाव को शंखनाद सहारनपुर से कर रहे हैं। उन्होंने सहारनपुर के महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर एक जनसभा को संबोधित किया और फिर शामली के रवाना हो गए।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

CM Yogi Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नगर निकाय चुनाव को शंखनाद सहारनपुर से कर रहे हैं। उन्होंने सहारनपुर के महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर एक जनसभा को संबोधित करने के बाद शामली के लिए रवाना हो गए। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। संगठन ने भी कार्यक्रम को लेकर ताकत झोंक रखी है। जनसभा स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ इकठ्ठा होने शुरु हो गई थी।

नगर निकाय चुनावों में भाजपा के पक्ष में अपील करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ' दोपहर 12 बजकर 1 मिनट पर राजकीय वायूयान से सरसावा के ग्राम सोराना में वायूसेना की हवाई पट्टी पर उतरे। 12 बजकर 11 मिनट पर हेलीकॉप्टर में सवार होकर सहारनपुर के लिए उड़ चले।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहारनपुर विकास के पथ पर अग्रसर है। सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम है। प्रदेश की कानून व्यवस्था आज पूरे देश में नजीर बन चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि माफिया और अपराधी अब अतीत हो गए। आज यूपी में भयमुक्त माहौला है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'आज सहारनपुर में तो क्या, उत्तर प्रदेश में भी कहीं कर्फ्यू नहीं लगाता, अब तो कांवड़ यात्रा निकलती है। ये कांवड़ यात्रा पहचान बन चुकी है। पहले नौजवानों पर झूठे मुकदमें होते थे, आज झूठा मुकदमा कोई नहीं कर सकता। किसान आत्महत्या करता था, आज किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिल रही है। पहले युवाओं पर झूठे मुकदमे होते थे, पीएम मोदी ने जनता से किए सभी वादे पूरे किए. डबल इंजन सरकार ने जनता को कई सुविधाएं प्रदान की हैं।

calender
24 April 2023, 03:07 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो