गौतमबुद्ध नगर में जल्द शुरू होगा नए थानों का निर्माण

उत्तर प्रदेश का शो विंडो माने जाने वाले गौतमबुद्ध नगर में अब जल्द ही कानून व्यवस्था काफी चुस्त और दुरुस्त होने जा रही है। गौतमबुद्ध नगर में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से कुछ नए थानों का निर्माण किया जाना था।

Saurabh Dwivedi

हाइलाइट

  • गौतमबुद्ध नगर में जल्द शुरू होगा नए थानों का निर्माण

नोएडा: उत्तर प्रदेश का शो विंडो माने जाने वाले गौतमबुद्ध नगर में अब जल्द ही कानून व्यवस्था काफी चुस्त और दुरुस्त होने जा रही है। गौतमबुद्ध नगर में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से कुछ नए थानों का निर्माण किया जाना था। शासन स्तर से बजट जारी नहीं होने के चलते इन थानों का अब तक निर्माण नहीं किया जा सका। लेकिन, अब यह समस्या पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा के सेक्टर 126 में बनने वाले पुलिस स्टेशन की बिल्डिंग के लिए 10.67 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह राशि मुख्यमंत्री ने गृह विभाग को दी है। यह जानकारी गृह विभाग ने ट्वीट के माध्यम से दी है।    

पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर में पिछले साल तीन नए पुलिस थानों को स्थापित किया जाना था। जिसमें सेक्टर 113, 126 और 142 मुख्य रूप से शामिल हैं। तीनों थानें अभी अस्थाई इमारतों पर चल रहे हैं। इन तीनों थानों की बिल्डिंग प्राधिकरण ने अस्थाई रूप से उपलब्ध करायी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने थाना सेक्टर 126 की इमारत के निर्माण के लिए 10.67 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं।

गौतमबुद्ध नगर में 6 नए थानों का हो चुका है निर्माण-

गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद से अब तक 6 नए थाने बनाए जा चुके हैं। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट को तीन जोन में बांटा गया है। जिसमें मुख्य रूप से नोएडा, सेंट्रल और ग्रेटर नोएडा जोन शामिल हैं। तीनों जोन में 27 पुलिस स्टेशन शामिल हैं। नोएडा जोन में 8 पुलिस स्टेशन और एक महिला थाना है। नोएडा सेंट्रल और ग्रेटर नोएडा जोन में नौ-नौ थाने हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag