10 मार्च को आने वाले परिणाम के चलते गौतम बुद्ध नगर प्रत्याशियों की बढ़ी बेचैनी

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के तहत प्रदेश में अंतिम चरण का मतदान होने के बाद गौतम बुद्ध नगर के सभी प्रत्याशियों को अब 10 मार्च को घोषित होने वाले चुनाव परिणाम का इंतजार है।

Janbhawana Times

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के तहत प्रदेश में अंतिम चरण का मतदान होने के बाद गौतम बुद्ध नगर के सभी प्रत्याशियों को अब 10 मार्च को घोषित होने वाले चुनाव परिणाम का इंतजार है। वहीं, चुनाव परिणाम का समय नजदीक आने के साथ ही गौतम बुद्ध नगर के भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के दिलों की धड़कनें भी तेज होती हुई नजर आ रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा विधान सभा सीट में जहां त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है तो वहीं, जेवर और दादरी में भाजपा और गठबंधन के बीच मुकाबला नजर आ रहा है। ऐसे में इस बार गौतम बुद्ध नगर की तीनों विधान सभा सीटों पर कौन बाजी मारेगा। इस बात की पुष्टि अभी तक पूरी तरह से नहीं हो सकी है।  

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, गौतम बुद्ध नगर में 10 मार्च की सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। मतदान के बाद से कड़ी सुरक्षा में ईवीएम जिला प्रशासन की नजरों में रखी गयी हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ ही आर्मी के जवानों को भी जिला प्रशासन की तरफ से तैनात किया गया है। ईवीएम की सुरक्षा के लिए विभिन्न स्थानों पर लगभग पचास CCTV कैमरे लगाए गए हैं। गौतम बुद्ध नगर में मतगणना के बाद से घर, चौराहों, दुकानों के अलावा बाजारों में सपा, बसपा, भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी और कार्यकर्ता लगातार चुनावी गणित लगा रहे हैं। इसके अलावा गौतम बुद्ध नगर में भाजपा, बसपा, सपा और बसपा के प्रत्याशी और कार्यकर्ता गौतम बुद्ध नगर की तीनों विधान सभा सीटों पर मतदाताओं के रुख का आंकलन करने में भी पिछले करीब एक महीने से लगातार जुटे हुए हैं। 

मतदान संपन्न होने के बाद सियासी दलों के चुनावी कार्यालयों में पसरा था सन्नाटा -

गौतम बुद्ध नगर के विधान सभा चुनावों में मतदान के बाद से भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा के चुनावी कार्यालयों पर सन्नाटा पसर गया था। करीब एक महीने बाद 10 मार्च को भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा के चुनावी कार्यालय फिर गुलजार होने शुरू हो गए हैं। सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा के कार्यालय में ताले लटकने के अलावा केयर टेकर ही मौजूद आ रहे थे।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag