प्रेमी की शादी से नाराज प्रेमिका ने युवक का काटा प्राइवेट पार्ट, इलाके में मची सनसनी!

उत्तर प्रदेश के शाहाबाद के पाली थानाक्षेत्र से प्रेम प्रसंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी की शादी से गुस्साई प्रेमिका ने उसे मिलने के बहाने खेत पर बुलाया और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

Sachin Hari Legha

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के शाहाबाद के पाली थानाक्षेत्र से प्रेम प्रसंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी की शादी से गुस्साई प्रेमिका ने उसे मिलने के बहाने खेत पर बुलाया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले शाहाबाद सीएचसी ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

चार साल के रिश्ते के बाद हुई थी शादी   

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुजरी गांव के रहने वाले 20 साल के सुधीर की शादी 6 मई 2026 को जसमई खिलौना गांव में हुई थी। बताया जा रहा है कि सुधीर और आरोपी महिला के बीच पिछले चार साल से संबंध थे। शादी की खबर मिलते ही महिला नाराज हो गई थी। 

मिलने बुलाकर किया हमला   

शनिवार (09 मई 2026) दोपहर महिला ने सुधीर को कुरसैली गांव के खेत में मिलने के लिए बुलाया। वहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान महिला ने ब्लेड से सुधीर के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। हमले में सुधीर बुरी तरह जख्मी हो गया।

वारदात के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई। चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े। दोस्तों ने सुधीर को तुरंत शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।

रिश्ते में भाभी लगती है आरोपी   

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला रिश्ते में सुधीर की भाभी लगती है। उसकी ससुराल सवायजपुर क्षेत्र में है। घटना की सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।

इलाके में मची सनसनी   

गौरतलब है कि इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। चार साल के प्रेम संबंध और फिर शादी के बाद हुए इस हमले की चर्चा हर तरफ है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत अभी स्थिर है, लेकिन उसे इलाज की जरूरत है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो