गाजियाबाद: नौकरी दिलाने और शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का महिला ने लगाया आरोप, मामला दर्ज

महिला ने पुलिस से शिकायत की उसका एक रिश्तेदार है जो काफी समय से उसे नौकरी दिलाने और शादी करने का आश्वासन देकर दुष्कर्म करता रहा, वह उसे होटल बुलाता और नशीला पदार्थ पिलाकर शरीरिक संबंध बनाता था।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • होटल में बुलाकर और फिर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया

गाजियाबाद में एक महिला ने पुलिस से शिकायत की है की उसके एक रिश्तेदार ने मुरादनगर की एक निजी फ़ैक्ट्री में नौकरी दिलाने का झांसा देता रहा और उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया है। यही नहीं महिला ने कहा की वह कई बार उसे होटल में भी बुलाया करता था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी निमिष पाटिल ने जानकारी दी है की आरोपी की पहचान 30 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है। यह शाहजहाँपुर जिले का निवासी है जबकि पीड़िता की उम्र 20 साल बताई जा रही है जो की हरदोई जिले की रहने वाली है। 

नशीला पदार्थ पिलाकर बनाता था शारीरिक संबंध 

पीड़िता ने आरोपी लगाया है की वह उसे होटल में बुलाकर और फिर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और साथ ही उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। पुलिस आयुक्त ने बताया की आरोपी युवक पीड़िता को घटना की जानकारी किसी को भी बताने से मना करता था और धमकी देता था यदि किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेगे। 

नौकरी दिलाने और शादी करने का आश्वासन देता रहा आरोपी 

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने यह भी बताया की आशीष ने महिला को अपने जाल में फ़साने के लिए नौकरी लगाने और उससे शादी करने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद उसने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब महिला को नौकरी नहीं मिली तो, उसने अपने माता - पिता को आपबीती बताई। 

इसके बाद पीड़िता और उसके माता - पिता ने मुरादनगर थाने में जाकर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। बयान के आधार पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। 

calender
30 April 2023, 10:34 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो