पति ने उतारा सोई हुई पत्नी को मौत के घाट, बच्चों की भी ली जान लेने की कोशिश, घायल बेटी ने दी पुलिस को सूचना और बचा ली जान

दिल्ली में एक शख्स ने अपनी पत्नी की जान ले ली और अपने बच्चों पर भी हमला किया, घायल बेटी ने खुद को कमरे में बंद करके पुलिस को दी सूचना।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • विजयवीर अपनी पत्नी सुमन को आये दिन इस बात का ताना मारता और अपशब्द बोलता था की शादी पर उसके घर वालों ने उसे कुछ भी नहीं दिया।

दिल्ली के नेबसराय इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और फिर आरोपी ने अपने बेटी और बेटे की भी जान लेने की कोशिश की। बेटी नई घायल होने बावजूद जैसे - तैसे खुस को कमरे में बंद कर लिए और तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। बेटी और बेटा दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आरोपी पति ने भी अपने हाथ की नस काटकर खुदखुशी की कोशिश की। 

इस पूरी घटना में पत्नी की मौत हो गयी है, वहीं दोनों घायल बच्चों का दिल्ली एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। जहाँ पर उनका इलाज़ चल रहा है। बेटी LLB की तैयारी कर रही है और बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है। DCP साउथ चंदन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गयी थी। लड़की ने पुलिस को बताया था की उसके पिता ने परिवार के सभी सदस्यों पर हमला किया है जिसमें वह , उसकी माँ और भाई थे। उसने जैसे - तैसे करके खुद की जान बचाने के लिए अपने - आपको कमरे में बंद कर लिया है वह भी काफी घायल है।  

जैसे ही यह सूचना कंट्रोल रूम को मिली तो PCR की टीम के साथ लोकल थाना पुलिस टीम इंदिरा एक्लेव पहुंच गयी। जब पुलिस वहां पहुंची तो बेड पर एक महिला खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी। महिला की गर्दन पर जख्मों के निशान थे। वहीं पास में ही जख्मी हालत में एक युवक भी मिला, जिसके माथे पर गर्दन पर चोट के निशान थे। दोनों बच्चों ने बताया की उनके पिता विजयवीर ने सभी पर हमला कर दिया था। पुलिस ने वहां विजयवीर को भी घायल अवस्था में पाया उसने अपने बाएं हाथ की नस काटकर खुद को घायल कर लिया था। 

जानिए, पूरा मामला विस्तार से .... 

घटना के बाद पुलिस ने सभी को पास के ही एक हॉस्पिटल में तत्काल ही भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर्स ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृत महिला की पहचान सुमन के रूप में हुई। वहीं दूसरी ओर दोनों बच्चे और पति का इलाज़ चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच की जिसमें मालूम हुआ की विजयवीर की शादी सुमन से साल 1992 में हुई थी,  और उनके दो बच्चे भी हैं एक बेटा और एक बेटी। यह सभी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर के रहने वाले हैं। शादी के बाद दोनों दिल्ली के नेब सराय इलाके में किसी रिश्तेदार के घर रहने लगे, जिसके बाद उनके बीच अक्सर ही घरेलू मामलों को लेकर झगड़े होते रहते थे। 

विजयवीर की दूसरी महिला से थी दोस्ती 

आरोप यह है की विजयवीर अपनी पत्नी सुमन को आये दिन इस बात का ताना मारता था की शादी पर उसके घर वालों ने उसे कुछ भी नहीं दिया। विजयवीर की किसी ओर महिला के साथ भी दोस्ती थी, जिसके चलते वह अपने परिवार पर ध्यान नहीं देता था और जब भी इस बात का सुमन विरोध किया करती थी तो वह घर में लड़ाई - झगड़ा करने लग जाता था। यही नहीं वह अपनी पत्नी की पिटाई भी कर दिया करता था। दोनों बच्चे अपनी माँ के स्पोर्ट में बोलते थे। 

6 साल पहले भी की थी जान लेने की कोशिश 

जानकारी के अनुसार विजयवीर ने इससे पहले भी करीब 6 साल पहले घर में झगड़े के दौरान गोली चलाकर सबको मारने की कोशिश की थी। जिसमें उसका बेटा शशांक घायल हो गया था। इस घटना की FIR महरौली थाने में दर्ज की गयी थी। बाद में विजयवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया था। पारिवारिक मामला सुलझाने की कोशिश की गयी। जेल से बाहर आने के बाद विजयवीर अपने परिवार को तवज्जों नहीं देता था। 


 

calender
28 April 2023, 10:44 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो