क्या यही प्यार है....... ? अपने ही बॉयफ्रेंड के पापा पर आ गया लड़की का दिल, मौका देख दोनों हो गए घर से फरार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक लड़की का दिल उसके ही प्रेमी के पिता परर आ गया, जिसके बाद दोनों में नज़दीकिया बड़ी और दोनों मौका पाकर घर से फरार हो गए।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • लड़की से पूछताछ की गयी तो उसने बताया की वह अक्सर अपने प्रेमी के घर पर मिलने जाया करती थी। इस बीच उसके प्रेमी के पिता से उसकी नज़दीकियां बढ़ने लगीं

यह तो सच ही कहा है किसी ने की प्यार में लोग अक्सर अंधे हो जाते हैं। जिसका यह जीता - जाता उदाहरण हैं एक लड़की की यह प्रेम कहानी। यह स्टोरी सुनने में किसी फ़िल्मी अब तक आपने केवल यही सुना होगा की कोई कपल भाग गया या फिर एक अधेड़ उम्र के शख्स ने अपने से कम उम्र की लड़की से शादी कर ली और न जाने क्या - क्या। लेकिन यहाँ तो कुछ और ही कहानी रच गयी है जो कभी आपने सोची भी नहीं होगी। जहाँ एक लड़की अपने ही बॉयफ्रेंड के पिता के प्रेम में पड़ गयी। 

यह मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है, जहाँ एक लड़की अपने ही प्रेमी के पिता के प्यार में पड़ गयी और मौका देख दोनों घर से फरार हो गए। जिसके बाद लड़की के घर वालों ने अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जाँच में जुट गयी और एक साल बाद अब दोनों को ढूंढ निकाला है। 

ऐसे हुआ पहली नज़र में प्यार 

जानकारी के मुताबिक़ औरैया जिले में रहने वाले कमलेश जो पेशे से राजमिस्त्री का काम करता है। वह 2022 को अपने बेटे के साथ कानपुर के चकेरी में मकान निर्माण के काम के लिए गया था। कमलेश राजमिस्त्री का काम करता था और उसका बेटा मजदूरी किया करता था। इस दौरान वह मोहल्ले में रहने वाली 20 साल की युवती के प्रेम में पड़ गया था। लेकिन इसके बाद लड़की का दिल किसी ओर पर आ गया। जब इस बारे में लड़की से पूछताछ की गयी तो उसने बताया की वह अक्सर अपने प्रेमी के घर पर मिलने जाया करती थी। इस बीच उसके प्रेमी के पिता से उसकी नज़दीकियां बढ़ने लगीं। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और फिर दोनों ने घर से भागने का फैसला लिया। 

पुलिस ने किया मामले का खुलासा 

पुलिस ने बताया की मार्च 2022 में लड़की की लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जाँच के दौरान ने कमलेश के बेटे से इस बारे में पूछताछ की तो उसने बताया की वह उसके पिता के साथ भाग गयी है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश करनी शुरू कर दी थी। मालूम हुआ की कमलेश लड़की को लेकर दिल्ली रह रहा है और वहां पर एक फ़ैक्ट्री में काम करता है पुलिस ने बिना किसी देरी के दोनों को अपनी हिरासत में लिया। चौंकाने वाली बात तो यह है की लड़की अभी भी कमलेश के साथ रहने की बात पर अड़ी हुई है। 


 

calender
27 April 2023, 05:06 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो