उत्तर प्रदेश: प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए प्रेमी ने कर डाली खुद के अपहरण और हत्या की प्लानिंग, जानिए पूरा मामला

प्रेमी ने प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए खुद के अपरहण और हत्या की साजिश कर डाली और उसके घर वालों फंसाने का बना लिया पूरा प्लान। युवक के घर वालों का रो - रोकर हुआ बुरा हाल। पुलिस की जाँच पड़ताल के बाद मालूम हुआ आरोपी अपनी बहन के घर पर था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • एक युवक ने अपनी प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए खुद का ही अपहरण और हत्या की झूठी कहानी रची

उत्तर प्रदेश के संभल में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए खुद का ही अपहरण और हत्या की झूठी कहानी रच डाली। इसका एक वीडियो भी बनाया जिसमें युवक के हाथ - पैर रस्सी से बंधे हुए थे, मुँह से खून निकल रहा था और जीभ बाहर निकली हुई थी। यह वीडियो एक खेत का था। जिसके बाद पुलिस दिन - रात एक करके युवक की तलाश में जुट गयी थी। बाद में वह युवक आपनी बहन के घर पर मिला। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और पूरे मामले का खुलासा किया। 

मामला विस्तार से...... 

आपको बता दें, संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के शबाजपुर में एक कला नामक गांव है। गांव में रहने वाले एक युवक जिसका नाम वसीम है उसका गांव की ही रहने वाली एक युवती के साथ पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बारे में परिवार वालों को भी मालूम था। दोनों के अलग - अलग बिरादरी होने के कारण दोनों के परिवार वाले शादी के लिए राज़ी नहीं थे। इस बीच युवती के घर वालों ने उसका रिश्ता किसी दूसरे युवक से तय कर दिया। जिसके बाद 24 अप्रैल 2023 को उस युवती की शादी होनी थी। 

लेकिन वसीम को यह क़तई मंजूर नहीं था। वह अपनी प्रेमिका की शादी किसी ओर से होता देखना नहीं चाहता था। जिसको रुकवाने के लिए उसके प्रेमी ने खुद के अपहरण और हत्या की झूठी अफ़वाह फैलाकर प्रेमिका के घर वालों को फंसाने की पूरा प्लान बना लिया। 

वसीम के भाई को शेयर हुई थी वीडियो 

शादी से एक दिन पहले 23 अप्रैल की शाम को वसीम अपने घर से निकला और देर रात तक वापस नहीं लौटा। जिसके बाद घर वालों को उसकी चिंता होने लगी। राम में वसीम के छोटे भाई शारिक को उसके व्हाट्सप पर एक वीडियो शेयर हुआ जिसमें उसके बड़े भाई वसीम के हाथ - पैर रस्सी से बंधे हुए थे और मुँह से खून लगा हुआ था जीभ बाहर निकली हुई थी।

 यह देख परिजनों को लगा की वसीम की हत्या हो चुकी है और घर में चीख - पुकार मच गयी। सभी परिवार वाले तुरंत ही  समोली पुलिस थाना पहुंच गए और पुलिस को वीडियो दिखाकर प्रेमिका के घर वालों पर वसीम की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने कुछ युवकों को थाने ले जाकर पूछताछ की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

इसके बाद पुलिस परिजनों को अपने साथ लेकर वसीम की लाश ढूंढ़ने के लिए जंगल छानबीन करने गयी। 23 अप्रैल की रात से लेकर 24 अप्रैल की सुबह तक पुलिस ने खूब तलाश की लेकिन वसीम का कोई भी सुराग नहीं मिला।  

अपनी बहन के घर पर था वसीम 

इस दौरान परिजनों ने वसीम के अपरहण और हत्या की खबर मुरादाबाद जिले में रह रही उसकी बहन को दी। यह बात सुनकर वह हैरान हो गयी और उसने घर वालों को बताया की वह एकदम ठीक -ठाक है और मेरे घर पर ही है। जैसे ही यह मालूम हुआ सभी परिजन असमोली थाना पुलिस के साथ घर पहुंची। वहां पहुंचकर पुलिस ने वसीम को अपनी हिरासत में ले लिया।  

पुलिस ने की कड़ी पूछताछ 

पुलिस ने वसीम से कड़ी पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया। जिसमें वसीम ने बताया की उसने यह सब अपनी प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए किया था। पुलिस ने वसीम के साथ - साथ उसके दोस्त अनस को भी गिरफ्तार किया है, जिसने इस झूठी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया था। 

संभल एएसपी (SSP) श्रीश्चंद ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की युवक ने खुद अपहरण और हत्या की झूठी कहानी रची थी। वह अपनी प्रेमिका की शादी रुकवाना चाहता था। अभी फ़िलहाल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को कोर्ट में पेश करने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस आगे की जाँच में जुट गयी है। 

calender
26 April 2023, 11:37 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो