जालौन हादसा: अज्ञात वाहन से टकराई बस, 5 की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के माधवगढ़ क्षेत्र में आज सुबह बस के दूसरे वाहन से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। घटना माधोगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुरा के पास की है। मृतक एक शादी समारोह से लौट रहे थे। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के माधवगढ़ क्षेत्र में रविवार तड़के बारातियों को ले जा रही एक बस के किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने और सड़के किनारे खड्ड में जा गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए है। पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने बताया कि 'शनिवार 6 मई रेंढर थाना क्षेत्र से एक बारात रामपुरा गई थी और वापस लौटते समय बस की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। बस में 40 लोग सवार थे। 15 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 5 लोगों की मृत्यु हो गई है। गंभीर रूप से घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज सुबह लगभग तीन बजे कुछ बारातियों को लेकर एक बस वापस मंडेला जा रही थी, बस माधवगढ़ के गांव गोपालपुरा के पास पुहंची थी कि तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसेक टक्कर मार दी जिससे वह एक  गहरे गड्ढे में जा गिरी उन्होंने बताया कि इस हादसे में बस में सवार सभी यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

calender
07 May 2023, 10:05 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो