score Card

UP Crime: पांच युवकों ने किया किशोरी के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

Chitrakoot Crime News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट इलाके में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की समसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को इस मामले में जानकारी मिली।जिससे पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Shweta Bharti
Edited By: Shweta Bharti

हाइलाइट

  • यह मामला उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में नयागांव थाना क्षेत्र के भरत घाट के पास नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

Chitrakoot Crime News: यह मामला उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में नयागांव थाना क्षेत्र के भरत घाट के पास नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी आरोपियों को पड़ लिया। बताया जा रहा है कि नाबालिग अपने दोस्तों के साथ कही घूमने के लिए गई थी। इसी दौरान 5 लोगों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

शुक्रवार की देर शाम को नाबालिग रामघाट से होते हुए जब वह भरत घाट की ओर पहुंची, तो उसे पांच युवक मिले जो किशोरी का पीछा कर रह थे। साथ ही किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। जब आरोपियों ने किशोरी को बार-बार बहलाया-फुसलाया तो किशोरी उन लोगों के साथ जाने के लिए तैयार हो गई।

साथ ही किशोरी के दोस्त को आरोपियों ने किसी अन्य जगह पर छोड़ दिया और अपने साथ किशोरी को ले गए।किशोरी के अनुसार उसके साथ 5 लोगों ने दुष्कर्म किया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर फरार हो गए। पुलिस ने अपनी लगातार जांच की जिसके चलते आरोपियों को पुलिस ने पकड़ ही लिया।सभी आरोपी नाव चलाने वाले नाविक हैं।

देर रात को हुई इस घटना के बारे में पुलिस को सुबह 4 बजे जानकारी मिली है जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस को इस मामले की जानकारी शनिवार सुबह मिली जब किशोरी का दोस्त पुलिस के पास आय़ा और इस मामले में सभी जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द अदालत के लिए पेस किया जायेगा।

किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। साथ ही पुलिस ने किशोरी के घर वालों को सूचना दे दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है ।

calender
06 May 2023, 02:46 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag