9वीं की छात्रा से ट्यूशन टीचर ने किया रेप, प्रेग्नेंट होने पर करवाया अबॉर्शन, आरोपी गिरफ्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक ट्यूशन टीचर ने 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ बार-बार हैवानियत की. डराकर चुप रहने को मजबूर किया.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में 13 वर्षीय दलित किशोरी के साथ उसके ट्यूशन टीचर द्वारा दुष्कर्म की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली यह मासूम बच्ची सरकारी नौकरी करने वाले माता-पिता की बेटी है. परिवार बिजनौर जिले का मूल निवासी है लेकिन फिलहाल गोमती एनक्लेव के पास रहता है. आरोपी ने बार-बार ब्लैकमेल कर अपराध को जारी रखा, जिसके चलते लड़की प्रेगनेंट हो गई.

पुलिस ने मामले में दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई गई हैं. किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि टीचर खुद को समाजवादी पार्टी से जुड़ा बताता है और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की फोटो दिखाकर लोगों पर रौब जमाता था. यह घटना लखनऊ जैसे सुरक्षित इलाके में भी नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही है.

ट्यूशन टीचर ने कैसे किया दुष्कर्म? 

किशोरी को ट्यूशन पढ़ाने के लिए वीर सिंह यादव नाम का शख्स उसके घर आता था. वह मूल रूप से बांदा जिले के बबेरू का रहने वाला है. 22 जनवरी को किशोरी के माता-पिता दफ्तर चले गए थे और दादी घर के बाहर धूप में बैठी थीं. घर में लड़की अकेली थी. इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने जबरदस्ती उसके साथ गलत काम किया. जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जीवन खराब करने की धमकी दी. डर और लाज के कारण किशोरी चुप हो गई. इसके बाद आरोपी ट्यूशन के बहाने बार-बार दोपहर में आने लगा और 12 फरवरी तक कई बार दुष्कर्म करता रहा.

 जबरन प्रेग्नेंसी और अबॉर्शन

बार-बार अपराध के कारण लड़की प्रेग्नेंट हो गई. जब आरोपी को इसकी जानकारी हुई तो उसने दवा देकर उसका गअबॉर्शन करा दिया. अबॉर्शन के बाद किशोरी की तबीयत बहुत खराब हो गई. आखिरकार उसने अपनी मां को सारी बात बता दी. मां ने पिता को बताया और दोनों ने मिलकर पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस की कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. इसमें दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट और अन्य कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं. डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं. पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है.

आरोपी का दबदबा और दावा

किशोरी के पिता का कहना है कि आरोपी बहुत दबदबा वाला है. वह खुद को समाजवादी पार्टी से जुड़ा बताता है. वह प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ अपनी फोटो दिखाकर लोगों पर रौब जमाता है. इसी रसूख के भरोसे वह ऐसी हरकतें करता रहा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag