प्रपोजल ठुकराया तो 12वीं के छात्र ने महिला टीचर के काट डाले होंठ, देखें शर्मनाक घटना का वायरल वीडियो
यूपी से एक बेहद शर्मनाक और चौकाने वाली घटना सामने आई है. एक 12वीं के छात्र ने महिला शिक्षिका पर धारदार हथियार से हमले कर दिया. ऐसा करने के पीछे का कारण ने सभी को हैरान किया है.

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना हुई है. यहां 12वीं कक्षा का एक छात्र अपनी महिला शिक्षिका पर इतना जुनूनी हो गया कि विरोध करने पर उसने बीच सड़क धारदार हथियार से हमला कर शिक्षिका के दोनों होंठ काट दिए. शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई और उनका इलाज आगरा के अस्पताल में चल रहा है.
स्कूल बदलने के बाद भी नहीं सुधरा आरोपी
मामला मैनपुरी सदर कोतवाली क्षेत्र का है. आरोपी छात्र ने पहले स्कूल में ही शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी थी. जब शिक्षिका ने छात्र के परिवार से शिकायत की तो कुछ दिनों के लिए सब ठीक रहा, लेकिन छात्र ने फिर से वही हरकतें दोहरानी शुरू कर दी.
परेशान होकर शिक्षिका ने अपना स्कूल बदल लिया और दूसरे स्कूल में पढ़ाना शुरू किया. मगर छात्र ने उनका पीछा नहीं छोड़ा. वह नई जगह पर भी उन्हें तंग करने लगा.
रास्ते में रोककर किया हमला
घटना तब हुई जब शिक्षिका एक बच्चे को ट्यूशन पढ़ाने घर जा रही थी. छात्र ने बीच रास्ते में उनका रास्ता रोक लिया. विरोध करने पर उसने गुस्से में आकर गले में हाथ डाला, उन्हें घसीटा और धारदार हथियार से चेहरे पर हमला कर दिया. उसने बेरहमी से शिक्षिका के दोनों होंठ काट डाले. खून बहने लगा और छात्र मौके से भाग गया.
In UP's Mainpuri district, a Class 12 student assaulted and sexu@lly assaulted his female school teacher on the road. The accused bit off the teacher's lip. Critically injured victim admitted to hospital.
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) February 5, 2026
pic.twitter.com/vr78FjSqBV
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है. वीडियो में छात्र शिक्षिका को जबरन ले जाते हुए और फिर हमला करते दिख रहा है. शिक्षिका के भाई ने आरोपी छात्र के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुटी है.
यह घटना बताती है कि एकतरफा जुनून कितना खतरनाक हो सकता है. शिक्षिका-छात्र के पवित्र रिश्ते में ऐसी हरकतें समाज को शर्मसार करती हैं. महिलाओं की सुरक्षा के लिए परिवार, स्कूल और समाज को मिलकर सतर्क रहना होगा. ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जल्द कार्रवाई जरूरी है.


