मुस्लिम युवती ने मंदिर में की हिंदू लड़के से शादी, हिना से बनी संगीता

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में धर्म परिवर्तन हुआ. मुस्लिम महिला हिना ने हिंदू लड़के महेश कुमार के साथ शादी रचाई है

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है जिसमें एक मुस्लिम महिला ने हिंदू लड़के के साथ शादी रचाई है और हिना से संगीता बन गई है.  वहीं अगर लड़के के बारे में आपको बताएं तो लड़के का नाम महेश कुमार है. जिससे हिना ने संगती बनकर शादी कर ली. महेश कुमार खैराबाद के निवासी है. 

मंदिर में की शादी

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में  मुस्लिम महिला जिसका नाम हिना से संगीता हो गया उसने महेश कुमार से एक शहर के एक मंदिर शादी रचा ली. जिसमें कुछ लोग मौजूद थे. दोनों ने एक दूसरे के साथ अगनि का साक्षी मान कर विवाह कर लिया है. आपको बता दें इनकी शादी के वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया गया है. जिन लोगों ने दोनों की शादी करवाई वो राष्ट्रीय हिन्दू शेर सेना हिन्दू संगठन थे. 

बदायूं घटना से आहत होकर अपनाया हिंदू धर्म

हिना ने जब संगीता बनकर अपने प्रेमी महेश से शादी की तो उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई. संगीता ने बताया ये शादी करने की वजह कुछ और नहीं बल्कि बदांयू की घटना है. उन्होंने कहा की लड़कियों को हिंन्दू धर्म सम्मान मिलता है. आगे संगीता ने बताया की वो बदायूं में दो बच्चों की नृशंस हत्या से बहुत आहत हुई है. इस वजह से हिंदू धर्म अपनाया है. 

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो