लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य के चौमुखी विकास के लिए 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई. मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में शिक्षा, बुनियादी ढांचे, महिला कल्याण, परिवहन और आगामी विधायी सत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए.
छात्राओं को मिलेगी फ्री स्कूटी
कैबिनेट बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि राज्य सरकार 'रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना' की शुरुआत कर रही है.
एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे का विस्तार
महिलाओं के लिए हॉस्टल और 220 नई इलेक्ट्रिक बसें
महिला सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाराणसी के बसंत महिला महाविद्यालय में 112 छात्राओं के लिए हॉस्टल और कामकाजी महिलाओं के लिए 500 कमरों वाले हॉस्टल के निर्माण हेतु भूमि आवंटन को मंजूरी दी गई. सार्वजनिक परिवहन को अच्छा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 400 करोड़ रुपये की लागत से 220 नई इलेक्ट्रिक बसों (42 और 50 सीटर) की खरीद का फैसला किया गया.
मानसून सत्र और अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश विधानमंडल के आगामी मानसून सत्र की तारीखें तय कर दी हैं. यह सत्र 3 अगस्त से 6 अगस्त तक चलेगा, जिसके दौरान राज्य सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी. बैठक में संभल हिंसा पर गठित न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट को विधानमंडल के पटल पर रखने की मंजूरी दी गई तथा आउटसोर्सिंग सेवा निगम पोर्टल और कर्मचारियों के वेतन प्रबंधन के लिए 20 करोड़ रुपये के वित्तीय सहयोग का प्रावधान भी पास किया गया. First Updated : Tuesday, 21 July 2026