मेरठ में UP पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश, भारी मात्रा में असलहे बरामद

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मेरठ में एक सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने की गुप्त फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. पुलिस की रेड में भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद हुए, जो अपराधियों के लिए बड़ा झटका साबित होंगे. यह ऑपरेशन क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

मेरठ:  मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम ने गोपनीय सूचना पर पिठलोकर गांव में छापेमारी कर अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में लोहे, धारदार हथियार और तैयार असलहे बरामद हुए, जबकि भागने की कोशिश कर रहे कई लोगों को मौके से पकड़ा गया. सभी संदिग्धों से पूछताछ जारी है. शुरुआती जांच में पता चला है कि यह फैक्ट्री लंबे समय से संचालित हो रही थी और हथियारों की सप्लाई मुजफ्फरनगर की सीमा तक की जाती थी. थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अवैध हथियार बनाने में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी. पिठलोकर की संवेदनशील लोकेशन को देखते हुए पुलिस जंगल मार्ग से सप्लाई किए जाने की आशंका भी खंगाल रही है. वहीं, फैक्ट्री के वर्षों तक सक्रिय रहने से मुल्हेड़ा पुलिस चौकी और खुफिया विभाग की सतर्कता पर भी सवाल उठ रहे हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag