UP Police Vacancy 2023 Online Form Date: 52 हज़ार पदों पर यूपी पुलिस भर्ती नोटिफिकेशन जारी, इस डेट से कर सकेंगे आवेदन

UP Police Vacancy 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ी खुशखबरी है उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों के लिए भर्ती निकाली है।

calender

UP Police Vacancy 2023 Online Form Date: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही (Constable) भर्ती का नोटिफिकेशन (Notification) जारी हो गया है। जिसमें UP पुलिस सिपाही रैंक 52 हज़ार से भी अधिक भर्ती निकाली गयी है। 

जुलाई की इस तारीख तक जारी होगी अधिसूचना 

बुधवार, 21 जून 2023 को उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन रोजगार के जरिए UP पुलिस भर्ती को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया। जिसमें 15 जुलाई 2023 तक उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा 52,699 सिपाहियों की भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। 

UP सिपाही के पदों की बढ़ाई गयी संख्या 

बता दें कि की उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सभी को यह जानकरी दी कि राज्य पुलिस में सिपाहियों की भर्ती के पदों की संख्या बढ़ा दी गयी है जो 37 हज़ार से अब 52 हज़ार से भी अधिक है। इसके अलावा यह भी बताया की इस भर्ती की प्रक्रिया के अंतर्गत लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी जोकि हाईब्रिड मोड (hybrid mode) यानी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में की जाएगी। 

कब से शुरू होंगे Online आवेदन?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 15 जुलाई को UP पुलिस सिपाही भर्ती 2023 के नोटिफिकेशन के साथ - साथ इसके ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दे दी जाएगी। बताया जा रहा है कि UP पुलिस कॉन्स्टेबल की अधिसूचना जारी करने के बाद उसके एक सप्ताह के  अंदर - अंदर ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन करवा सकेंगे। अन्य जानकारी आप UPPRPB की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 

First Updated : Thursday, 22 June 2023