Weather Today : गर्मी के कहर से यूपी-बिहार में मिली लोगों को राहत, दिल्ली NCR समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

Weather Today : बिपरजॉय तूफान के बाद कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली समेत कई राज्यों में 2 दिनों तक बारिश के आसार बने हुए हैं।

Shweta Bharti
Edited By: Shweta Bharti

हाइलाइट

  • मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में 27 जून तक बारिश होने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही तापमान में 4 डिग्री गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Weather Today : जहां लोग भीषण गर्मी से परेशान है वहीं दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। असम, मध्य प्रदेश, मेघालय,आंध्र प्रदेश जैसे  राज्यों में बारिश का सिलसिला अभी तक जारी है मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती बिपरजॉय की वजह से लगातार कुछ राज्यों में बारिश देखी जा रही है।

केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है तो कुछ राज्यों में अभी भी इंतजार है। देशभर में कुछ दिनों तक मौसम सुहावना देखा जायेगा। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ राज्यों में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से बारिश हो रही है। इसके साथ ही 2 दिनों तक बारिश के आसार बने हुए हैं।

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में 27 जून तक बारिश होने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही तापमान में 4 डिग्री गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा बारिश होने के साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी।

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मौसम सुहावना रहेगा तो वहीं कई राज्यों में गर्मी के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 25 जून तक मौसम ऐसे ही बना रहने की संभावना जताई है।

हुआ बारिश का अलर्ट जारी?

राजस्थान में भी चक्रवाती तूफान की वजह से बारिश हो रही है। इसके साथ ही राजस्थान के कुछ इलाकों में 25 जून से मानसून का बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना बताई है। वहीं जयपुर कौंट, दौसा, कोटा में विभाग ने बारिश की वजह से अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही असम, मेघालय, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वी मध्य और तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag