Varanasi News: सांसद बृजभूषण और निलंबित कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

Varanasi News:  भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड कबीर नगर इलाके में रहने वाले भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू को फोन कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई.

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

Varanasi News: निलंबित भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू को फोन कर जाने से मारने की धमकी दी गई है. भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड कबीर नगर इलाके में रहने वाले भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू को फोन कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई.

इस मामले में कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह की शिकायत पर भेलूपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ गाली गलौज और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है. 

उनका आरोप है कि बीते दिन यानी शुक्रवार को रात्रि में एक अनजान नंबर से फोन आया. उन्होंने फोन नहीं इसके बाद उसी नंबर से शनिवार दोपहर 12:17 बजे के बाद फोन आया. फोन संजय सिंह ने उठाया. फोन करने वाला गाली - गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा. 

इसके बाद संजय सिंह ने फोने काट दिया. इसके बाद फिर से दोपहर करीब 2:42 बजे पर नबंर से फोन आया. फोन करने वाला भाजपा सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह और संजय सिंह को गाली देना एंव जान से मारने की बात करने लगा. संजय ने कहा कि उन्होंने डर के कारण फोन काट दिया. लेकिन इसके बाद भी फोन लगातार आते रहा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो