Jharkhand News: झारखंड में दो गुटों के बीच पथराव के बाद इंटरनेट हुआ बंद, प्रशासन ने की लोगों से शांति की अपील

झारखंड और जमशेदपुर में रविवार को दो गुटों के बीच पथराव हो गया।घटना कदमा थाना क्षेत्र की है, जहां पर आगजनी की घटना से कई संपत्तियों को नुकसान पहुंच गया।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हाइलाइट

  • झारखंड के जमशेदपुर में एक धार्मिक झंडे के कथित अपमान को लेकर दो समूहों के लोगों के बीच पथराव होने लगा।

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर में एक धार्मिक झंडे के कथित अपमान को लेकर दो समूहों के लोगों के बीच पथराव होने लगा जिससे इंटरनेट बंद कर दिया गया।जमशेदपुर में रविवार को कुछ लोगों के बीच पथराव हो गया । इसके साथ ही आपको बता दें कि आगजनी की घटनाएं हुईं और कई संपत्तियों को भारी नुकासान पहुंचा। घटना क्षेत्र इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।

इसके साथ ही सोमवार को सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया। जानकारी मिलने पर कार्यकारी मजिस्ट्रेट ज्योति कुमारी ने कहा, बल सुबह-सुबह फ्लैग मार्च कर रहे हैं।जिसको देखने के बाद इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है साथ ही इंटरनेट सेवाएं भी अगले आदेश तक रोक दी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूरे इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स कंपनी सहित बलों की भारी तैनात कर दी गई है।

जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने इलाके की स्थिति की जानकारी देते हुए कहा, स्थिति अब नियंत्रण में हैं। जो भी लोग इस घटना के दौरान एकत्र हुए थे उन सभी लोगों को घर भेज दिया गया है।इसके साथ ही पूरे इलाके में बल और आरएएफ की एक कंपनी तैनात है।

लोगों को लिया हिरासत में

क्षेत्र के एसएसपी कुमार ने जानकारी के मुताबिक बताया है कि कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। इसके साथ ही उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम विजय जाधव ने कहा, 'हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं।सामान्य स्थिति बनाने के लिए शांति समिति और अन्य हितधारकों के साथ संचार स्थापित किया जा रहा है।

इसके साथ ही जाधव ने बताया है कि लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने का भी आग्रह किया है। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि झारखंड के जमदेशपुर के हल्दीपोखर इलाके में दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया था।जिसके चलते एक समूह की ओर से जुलूस का विरोध किए जाने के बाद यहां रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव किया गया था। आगजनी की घटना दौरान लगभग पांच लोग घायल हो गए। उन्हें तुरंत किसी पास के अस्पताल में भेज दिया गया।

calender
10 April 2023, 10:43 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो