Weather Update : बारिश के बाद देश के कई राज्यों में निकलेगी धूप

मौसम विभाग ने मौसम का एक नया अपडेट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार अब बारिश के बाद देश के अधिकांश हिस्सों में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

Nisha Srivastava

देश में पिछले कुछ दिनों से बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चली। वहीं अब मौसम विभाग ने मौसम का एक नया अपडेट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार अब बारिश के बाद देश के अधिकांश हिस्सों में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा विभाग ने जानकारी दी कि दिल्ली में शनिवार और रविवार को हल्की वर्षा हो सकती है। आईएमडी ने कहा 7 मई से 9 मई के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने का अनुमान है।

दिल्ली का मौसम अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार आज नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राजधानी में शुक्रवार 5 मई को अधिकांश इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यूपी में बढ़ेगी गर्मी

आईएमडी के अनुसार आज उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला थमने वाला है। इसके बाद यूपी में तापमान बढ़ सकता है। वहीं 10 मई से प्रदेश में तापमान में 40 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। आपको बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने 4 मई तक बादल छाए रहने का अनुमान लगाया था।

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

आईएमडी के दक्षिण भारत को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण भारत में आने वाले 5 दिनों तक बारिश हो सकती है और तेज हवाएं भी चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम का करवट लेगा। जिसके बाद लोगों को बारिश और बर्फबारी के राहत मिलेगी।

आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को उत्तराखंड में धूप खिले रहने का अनुमान है। वहीं प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में अभी भी बादल छाए हुए हैं। मौसम में बदलाव के बाद चार धाम यात्रियों को बारिश से राहत मिलेगी और वो आराम से यात्रा कर पाएंगे।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag