Weather Update : मौसम विभाग ने आज भी देश के कई हिस्सों में बारिश का जताया अनुमान, राजधानी में छाया कोहरा

मौसम विभाग के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार गुरुवार से देश में बारिश कम होने लगेगी और तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

मई महीने के शुरुआत होती ही मौसम का मिजाज बदला हुआ हौ। पिछले कुछ दिनों से लोगों को गर्मी से राहत मिली रही है। दिल्ली समेत पूरे देश में बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। बुधावार 3 मई को दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हुई साथ ही तेज हवाएं भी चली। वहीं गुरुवार 4 मई की सुबह देश में हल्की धुंध और कोहरे के साथ हुई।

मौसम विभाग के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार गुरुवार से देश में बारिश कम होने लगेगी और तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। जिसके कारण लोगों को गर्मी का सितम झेलने को मिल सकत है।

दिल्ली में छाया कोहरा

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को दिल्ली में दोपहर के बाद से अचानक मौसम बदला। इस दौरान तेज हवाएं चली और बारिश हुई। इस बदलाव के कारण दिल्ली के तापमान में गिरावट आई. जिससे लोगों को हल्की ठंड भी महसूस हुई। आईएमडी के मुताबिक गुरुवार की शुरुआत धुंध और कोहरे के साथ हुई।

आईएमडी ने आज गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। वहीं शनिवार और रविवार को आंशिक रूप में बादल छाए रहने का अनुमान है। आईएमडी ने कहा शुक्रवार को मौसम शुष्क रह सकता है।

यूपी में येलो अलर्ट

आईएमडी ने उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही आज तेज हवा चलने के साथ बारिश की संभावना जताई है। आपको बता दें कि गुरुवार को राजस्थान में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान बिजली, तेज हवाएं के साथ ओलावृष्टि का अनुमान है।

उत्तराखंड में बर्फबारी का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में आज कहीं बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। प्रदेश के चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में बर्फबारी होने का अनुमान है। बता दें खराब मौसम को देखते हुई केदारनाथ यात्रा के लिए 5 मई तक रोक दिया गया। आईएमडी ने बताया कि 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में भी बर्फबारी और ओला गिर सकते है।

calender
04 May 2023, 09:50 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो