Weather Update:  दिल्ली-एनसीआर में आज फिर बारिश के आसार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ओले गिरने की संभावना

WeatherUpdate:   राजधानी दिल्ली में लगातार कई दिनों से बारिश हो रही है जो अगले दो दिनों तक जारी रहने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा और पंजाब में भी मौसम सुहाना रहने वाला।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

Weather Update Today: जून की शुरुआत से दिल्‍ली-एनसीआर समेत पूरे भारत में गर्मी से राहत भरी रहने वाली है। पिछले कई दिनों से दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश होने से मौसम सुहाना है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक हरियाणा, दिल्ली, पंजाब समेत अन्य राज्यों में बारिश जारी रहेगा।

दिल्ली में आज फिर होगी बारिश

IMD  ने राजधानी दिल्ली में आज येलो अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग के अनुसार पिछले दो दिनों की तरह ही फिर से ठंडी हवाएं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की अनुमान की माने तो 6 जून तक राजधानी दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है।

उत्तरप्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं चलेगी गर्म हवाएं

IMD  ने उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने  की संभावना जताई है। वही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट देखा जा सकता है। वही दक्षिण उत्तर प्रदेश के कानपुर आदि क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में गर्म हवाएं चलने से तापमान बढ़ सकती है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने  हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों मेंओलावृष्टि की संभावना जताई है। वहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा और महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में भी मध्यम बारिश होने की संभावना है। वही राजस्थान में आज सुबह से बारिश हो रही है जिसके चलते वहां के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

ओडिशा में भी गरज के साथ बरसेंगे बादल

ओडिशा में आज तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार राजधानी भुवनेश्वर के साथ अनुगुल, गजपति गंजाम, बोध, कालाहांडी में हल्की बारिश हो सकती है। वही कंधमां रायगढ़ और कोरापुट में आंधी के साथ बिजली चमकने का आसार है।  

calender
01 June 2023, 10:09 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो