Weather Update : मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले 4 दिन बारिश का अलर्ट किया जारी, इन राज्यों में सताएगी गर्मी

मौमस विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी अपने चरम पर होगी। वहीं अधिकतम राज्यों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। आईएमडी के अनुसार रविवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

Nisha Srivastava

देश में एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। दिल्ली समेत कई राज्यों में दिन के समय ही गर्म हवाएं चलने लगी है। लोगों को घर में निकलने में परेशानी हो रही है। देश के कई हिस्सों में पिछले सप्ताह से ही तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। जिसके कारण भीषण गर्मी पड़ रही है।

मौमस विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी अपने चरम पर होगी। वहीं अधिकतम राज्यों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। आईएमडी के अनुसार रविवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

दिल्ली में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

आईएमडी ने बताया कि आज दिन में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। इसके अलावा दिल्ली में अगले कुछ हफ्तों तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में दिन के वक्त ज्यादा गर्मी रहेगी।

15-17 मई तक इन राज्यों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में 15 से 17 मई तक लू चलने की संभावना है। आपको बता दें कि आईएमडी ने राजस्थान के चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, नागौर, जयपुर, दौसा, करौली जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कुछ हिस्सों में बादल गरजने के साथ आंधी चल सकती है। वहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं।

आज इन राज्यों में बारिश के आसार

आईएमडी के अनुसार रविवार को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। वहीं उत्तराखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश के रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में खास करके पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी ने 14 से 17 मई के दौरान हिमाचल प्रदेश में अगल-अलग हिस्सों में आंधी चलने और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो