Weather Update : उत्तर भारत में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, जल्द दस्तक देगा मानसून

Weather Update : उत्तर भारत में जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में अगले 2-3 में मानसून दस्क दे सकता है।

Nisha Srivastava

Weather Update : भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। हीटवेव और तेज धूप से लोगों का बुरा हाल है। दोपहर के समय गर्मी का कहर और बढ़ जाता है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। हालांकि देश के कुछ हिस्सों में मानसून का आगमन हो गया है और वहां मौसम सुहाना बना हुआ है। वहीं उत्तर भारत में जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग ने मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है।

उत्तर भारत में मानसून की एंट्री

आईएमडी के अनुसार दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में अगले 2-3 में मानसून दस्क दे सकता है। इस बार मानसून 8 जून को दो हफ्ते देरी से आया था। देश के कई राज्यों में लोगों को लू का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, और अरुणाचल प्रदेश में मानसून की शुरुआत हो गई है और वहां भारी बारिश हो रही है।

दिल्ली का मौसम

देश की राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि उमस भरी गर्मी का सितम अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। वहीं राजधानी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

आईएमडी के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। लखनऊ में बादल छाए रहेंगे और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही मध्य प्रदेश, झारखंड, दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिशा सिक्किम, बिहार, केरल उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag