Year Ender 2024: साल 2024 का अंत हो रहा है और हम नए साल का स्वागत करने जा रहे हैं. इस साल ने कई दुखद घटनाएं दी हैं, जिनमें प्रमुख शख्सियतों का निधन भी शामिल है. राजनीति जगत के कई बड़े नाम इस साल हमसे अलविदा हो गए.
26 दिसंबर 2024 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया. वे लंबी बीमारी से जूझ रहे थे और 92 साल की उम्र में दुनिया को छोड़ गए. इसके अलावा इस साल कई अन्य राजनेताओं का भी निधन हुआ. आइए जानते हैं कुछ प्रमुख नेताओं के बारे में जिनका निधन इस साल हुआ.
नटवर सिंह भारत के वरिष्ठ राजनेता और राजनयिक थे. वे 2004 से 2005 तक विदेश मंत्री रहे. 10 अगस्त 2024 को उनका निधन हो गया.
महाराष्ट्र के राजनेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को हत्या कर दी गई. वे बांद्रा पश्चिम से विधायक थे.
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का निधन 12 सितंबर 2024 को हुआ.
मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन 26 जुलाई 2024 को हुआ. वे पेशे से पत्रकार थे और बाद में राजनीति में आए थे.
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन कैंसर से हुआ. उन्होंने 13 मई 2024 को दुनिया को अलविदा कहा.
कांग्रेस नेता धर्मपुरी श्रीनिवास का निधन 29 जून 2024 को हुआ. वे आंध्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे.
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का निधन 1 मार्च 2024 को हुआ.
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के नेता और तमिलनाडु के राजनेता ए गणेशमूर्ति ने 28 मार्च 2024 को आत्महत्या कर ली.
जनता दल (यूनाइटेड) के नेता राजीव रंजन सिंह का निधन 25 जुलाई 2024 को हुआ. वे बिहार के इस्लामपुर से विधायक रहे थे.
जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री मुश्ताक अहमद शाह बुखारी का 2 अक्टूबर 2024 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.
हरियाणा के पूर्व सीएम और इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला का 20 दिसंबर 2024 को निधन हो गया. 89 साल की उम्र में दुनिया से विदा लेने वाले चौटाला की हरियाणा की राजनीति में अमिट छाप है.
मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन जयपाल सिंह जूदेव का निधन 2 नंवबर को हुआ.
शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर गजानन जोशी ने 23 फरवरी 2024 काे दुनिया को अलविदा कहा.
First Updated : Monday, 30 December 2024