Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में 29 जून (गुरुवार) शाम को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 रही है। पाकिस्तानी भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शाम 5 बजकर 5 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद का पूर्वी दक्षिण पूर्व क्षेत्र में रहा है। फिलहाल, भूकंप से किसी जानमाल की हानि की कोई सूचना सामने नहीं है।