बांग्लादेश चुनाव में BNP की बड़ी जीत, 20 साल बाद सत्ता में वापसी
बांग्लादेश आम चुनाव में BNP ने 209 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया. 20 साल बाद सत्ता में वापसी के साथ तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने की संभावना मजबूत हुई है.
बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन बांग्लादेश के आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है. 299 सीटों में से 209 पर जीत के साथ पार्टी ने सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है. करीब दो दशक बाद देश में बीएनपी की वापसी हुई है, जबकि 2008 से 2024 तक आवामी लीग की सरकार रही थी. माना जा रहा है कि बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान, जिन्होंने दो सीटों से जीत दर्ज की, अब प्रधानमंत्री बन सकते हैं. वहीं जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाला गठबंधन 70 सीटों तक सीमित रहा. इस चुनाव के साथ लंबे समय बाद देश को एक पुरुष प्रधानमंत्री मिलने की संभावना बनी है.


