score Card

लंदन में सिख युवक की चाकू से हत्या, जान-पहचान वालों ने ही ली जान

लंदन में एक ब्रिटिश सिख युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात पूर्वी लंदन के इलफोर्ड इलाके में हुई, जहां पीड़ित गुरमुख सिंह उर्फ गैरी को एक रिहायशी मकान में गंभीर हालत में पाया गया. पुलिस ने इस मामले में 27 वर्षीय आरोपी अमरदीप सिंह को गिरफ्तार कर हत्या के आरोप में चार्ज किया है.

Shivani Mishra
Edited By: Shivani Mishra

British Sikh man stabbed: लंदन में एक ब्रिटिश सिख युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार, यह घटना इलफोर्ड के फेलब्रिग रोड स्थित एक रिहायशी इलाके में हुई. मृतक की पहचान 30 वर्षीय गुरमुख सिंह उर्फ गैरी के रूप में हुई है. 

मेट पुलिस ने पुष्टि की है कि गैरी की हत्या कथित तौर पर उन लोगों द्वारा की गई जो एक-दूसरे को जानते थे. मामले में मुख्य आरोपी 27 वर्षीय अमरदीप सिंह को गिरफ्तार कर हत्या के आरोप में चार्ज किया गया है. इसके साथ ही, पुलिस ने अन्य चार लोगों को भी हिरासत में लिया था, जिन्हें पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है.

कैसे हुई घटना?

मेट पुलिस के मुताबिक, बुधवार, 23 जुलाई को लंदन एम्बुलेंस सेवा को फेलब्रिग रोड स्थित एक घर में झगड़े की सूचना मिली थी. वहां पहुंचने पर गैरी को चाकू के कई वारों के साथ घायल पाया गया. पैरामेडिक्स ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

27 वर्षीय अमरदीप सिंह को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. उस पर एक हत्या का आरोप तय किया गया है और उसे लंदन के ओल्ड बेली कोर्ट में 5 जनवरी 2026 को पेश किया जाएगा. तब तक वह पुलिस हिरासत में रहेगा.

इसके अलावा, इस मामले में अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक 29 वर्षीय पुरुष और तीन महिलाएं जिनकी उम्र 29, 30 और 54 साल है. फिलहाल इन्हें अक्टूबर तक जमानत पर रिहा किया गया है, जबकि जांच जारी है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच की स्थिति

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि गैरी की मौत बाईं जांघ पर चाकू लगने से हुई. इसके बाद एक जांच शुरू की गई है जिसे फिलहाल स्थगित रखा गया है. पुलिस की स्पेशलिस्ट क्राइम नॉर्थ यूनिट की डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर जोआना यॉर्के ने कहा कि, "यह एक अलग-थलग मामला प्रतीत होता है. इस तरह की घटनाएं स्थानीय समुदाय को झकझोर देती हैं. लोग क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति को महसूस कर सकते हैं, जो प्रारंभिक जांच के तहत की जा रही है. यदि किसी को कोई चिंता है तो वे अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं."

calender
01 August 2025, 09:23 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag