Hardeep Singh Nijjar: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में गोली मारकर हत्या

Terrorist Hardeep Singh: खालिस्तानी समर्थन आंतकी हरदीप सिंह निज्जर की एक गुरुद्वारे में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई है। उसे भारत सरकार ने हाल ही में आंतकी घोषित किया था.

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

Terrorist Harjeep Singh: कनाडा में रह रहे खालिस्तान आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की एक गुरुद्वारे में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कनाडा के कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को गोली मारी गई। 

आपको बता दें, हरदीप को जिस गुरुद्वारे में गोली मारी गई है उसका वो अध्यक्ष था। निज्जर ने भारत के खिलाफ खालिस्तनी आंदोलन भड़काने में भूमिका निभाई थी। वो भारतीय एजेंसियों जैसे NIA को चकमा देता रहा था। हरदीप सिंह की हत्या से खालिस्तान आंदोलन को बड़ा झटका लगा है।

हरदीप सिंह पर 10 लाख रुपये था इनाम था घोषित

पुजारी की हत्या की साजिश खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) ने रची थी। कनाडा में रह रहे निज्जर KTF का प्रमुख था। इससे पहले NIA ने निज्जर के खिलाफ आंतकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने के मामले में चार्जशीट भी दाखिल की थी। 2022 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब के जालंधर में एक हिंदू पुजारी की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाने के बाज निज्जर पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को हिंसा और विध्वंसक गतिविधियों के अलग- अलग मामलों में शामिल होने के कारण भारत सरकार द्वारा वांछित आतंकवादी घोषित किया गया था। कुछ दिन पहले आंतकी हरदीप सिंह निज्जर का नाम भारत सरकार द्वारा जारी एख सूची में भी शामिल किया गया था। जिसमें 40 अन्य नामित आंतकवादियों का नाम था।

 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag