Chicago Shootout: शिकागो में अंधाधुंध फायरिंग, 1 की मौत, कई घायल

Chicago Shootout: शिकागो में बीच सड़क पर भारी गोलीबारी हुई है. 18 जून को विलोब्रुक के इलिनोइस में एक अवैध सड़क अधिग्रहण में कम से कम 29 लोगों को गोली मार दी गई

Saurabh Dwivedi

हाइलाइट

  • Chicago Shootout: शिकागो में अंधाधुंध फायरिंग, 1 की मौत, कई घायल

Chicago Shootout: अमेरिका में अंधाधुंध फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज फिर से शिकागो में बीच सड़क पर भारी गोलीबारी हुई। 18 जून को विलोब्रुक के इलिनोइस में एक अवैध सड़क अधिग्रहण में कम से कम 29 लोगों को गोली मार दी गई। यह घटना स्थानीय समयानुसार लगभग 4:50 बजे हुई है। 

पीड़ितों की उम्र 16 से 48 साल के बीच थी, जिन 29 लोगों को गोली मारी गई। उनमें से 10 गंभीर रूप से घायल हो गए और 19 का इलाज गैर-जानलेवा चोटों के लिए किया गया। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

एपी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शी मार्केशिया एवरी ने बताया कि समारोह का आयोजन हो रहा था सभी लोग इंजॉय कर रहे थे तभी हमें गोलियों की ताबड़तोड़ आवाज सुनाई दी। सेलिब्रेशन के दौरान अचानक से चीखें और शोर सुनाई देने लगा, लोग इधर-उधर भागने लगे। चारों तरफ अफरा-तफरी फैल गई। 

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी क्रेग लोत्सी ने कहा कि यह बहुत ही भयानक मंजर था कुछ भी समझ में नहीं आया कि गोली कौन चला रहा है। लेकिन फायरिंग ने सभी को डरा कर रख दिया हर कोई भागने में लगा हुआ था चारों तरफ खौफ का माहौल पैदा हो गया। 

बता दें कि इससे पहले अमेरिका के मैरीलैंड में एनी पैलेस में 12 जून को फायरिंग हुई थी जिसमें 7 लोगों को गोली मारी गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag