कैलिफोर्निया में लोगों को बड़ा झटका, कभी भी राज्य में फट सकता है केमिकल टैंक, मिला घर छोड़ने का आदेश
ऑरेंज काउंटी के गार्डन ग्रोव इलाके में एक औद्योगिक स्थल पर जहरीले रसायनों से भरा एक टैंक ज्यादा गरम हो गया, जिसके चलते अधिकारियों को लगभग 40,000 लोगों को तत्काल वहां से निकालने का आदेश दिया गया है.

नई दिल्ली: अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित सबसे अधिक आबादी वाले राज्य कैलिफोर्निया में केमिकल टैंक के ब्लास्ट को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है. जानकारी के अनुसार, ऑरेंज काउंटी के गार्डन ग्रोव इलाके में एक औद्योगिक स्थल पर जहरीले रसायनों से भरा एक टैंक ज्यादा गरम हो गया, जिसके चलते अधिकारियों को लगभग 40,000 लोगों को तत्काल वहां से निकालने का आदेश दिया गया है. लेकिन टैंक में ऐसा कैसा केमिकल है चलिए जानते है.
टैंक फटने से क्या होगा
अधिकारियों द्वारा साझा की आई जानकारी के अनुसार, टैंक में मिथाइल मेथैक्रिलेट नाम का केमिकल मौजूद है, जिसका इस्तेमाल विशेष से रूप से प्लास्टिक बनाने के लिए किया है. वहीं इस केमिकल के अत्यधिक जहरीले होने कारण, इसके फटने से वहां मौजूद लोगों को फेफड़ों में जलन, सांस लेने में दिक्कत, चक्कर और उल्टी जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती है.
लगातार बढ़ रहा तापमान
ऑरेंज काउंटी फायर अथॉरिटी के अधिकारियों के अनुसार टैंक का सुरक्षित तापमान 50 डिग्री के आसपास माना जाता है. हालांकि बीते कुछ दिनों से यह लगातार बढ़ रहा था और शुक्रवार को इसका तापमान करीब डिग्री दर्ज किया गया है. हालांकि अब इसे कुछ हद तक कम कर दिया गया है लेकिन खरता अभी भी बना हुआ है.
अधिकारियों ने चेतावनी
बता दें, मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारीयों द्वारा चेतवानी जारी की गई है. उनका कहना है कि टैंक में मौजूद लगभग 7,000 गैलन रसायन को बाहर निकालने की कोशिश की गई थी, लेकिन एक खराब वाल्व के कारण ऐसा नहीं किया जा सका. वहीं अब ऐसा कहा जा रहा कि या तो टैंक फट सकता है, या फिर उसमें दरार पड़ने से जहरीला रसायन बाहर फैल सकता है.
इस बड़े खतरे को देखते हुए करीब 13 स्कूलों, दो शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने के साथ-साथ 9 स्क्वायर मील के इलाके को खाली कराया गया है. हालांकि अभी भी 15 प्रतिशत लोग ऐसे है, जो अपना घर छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं. फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर और सभी लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की गई है. इसके साथ ही मौसम में बदलाव होने के कारण हालता अधिक बिगड़ने की भी चेतावनी दी गई है.


