'हारा हुआ देश...' खाड़ी पड़ोसियों से माफी मांगने पर डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान का उड़ाया मजाक

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आज ईरान के सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया है. ईरान ने जैसे ही खाड़ी पड़ोसियों से युद्ध को लेकर माफी मांगी वैसे ही ट्रंप ने पोस्ट कर ईरान को "मध्य पूर्व का हारा हुआ देश" बताया.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की हालिया माफी पर कटाक्ष किया है. ईरान ने खाड़ी इलाके के पड़ोसी देशों पर किए गए हमलों के लिए माफी मांगी थी. ट्रंप ने इसे मौका मानकर सोशल मीडिया पर ईरान को 'हारा हुआ देश' करार दिया. यह बयान मध्य पूर्व की राजनीति में नई बहस छेड़ सकता है.

ईरान की माफी का पृष्ठभूमि

ईरान और खाड़ी देशों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है. हाल ही में ईरान ने अपने पड़ोसी देशों पर किए गए हमलों के लिए माफी मांगी और आगे से ऐसी कार्रवाई न करने का वादा किया. यह कदम अमेरिका और इजराइल के लगातार दबाव के बाद आया माना जा रहा है. ईरान की यह घोषणा क्षेत्र में शांति की दिशा में एक बड़ा बदलाव हो सकती है, लेकिन ट्रंप ने इसे ईरान की कमजोरी बताया.

ट्रंप का सोशल मीडिया पोस्ट

79 वर्षीय ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा किया. उन्होंने लिखा कि ईरान अब मध्य पूर्व का 'दादा' नहीं रहा, बल्कि एक 'हारा हुआ देश' बन गया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की यह माफी अमेरिका और इजराइल के हमलों का नतीजा है.

उन्होंने मजाक में कहा कि ईरान ने हजारों सालों में पहली बार अपने पड़ोसियों से हार मानी है. ट्रंप ने पोस्ट में यह भी जोड़ा कि ईरान ने जैसे उन्हें धन्यवाद कहा हो और उन्होंने जवाब में 'आपका स्वागत है' कहा. 

ट्रंप का दावा और चेतावनी

रिपब्लिकन नेता ट्रंप ने आगे कहा कि ईरान मध्य पूर्व पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अब वह बुरी तरह हार चुका है. उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान का बुरा व्यवहार जारी रहा तो वह पूरी तरह तबाह हो सकता है.

ट्रंप ने यह भी उल्लेख किया कि आज ईरान पर और कड़े हमले हो सकते हैं, जिससे उन इलाकों को भी खतरा है जहां पहले कभी हमले नहीं हुए. उनका यह बयान ईरान को और कमजोर दिखाने की कोशिश लगता है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag