नवलनी की मौत पर बढ़ा वैश्विक दबाव, पांच देशों ने रूस पर लगाए गंभीर आरोप
ब्रिटेन और चार अन्य देशों ने दावा किया है कि एलेक्सी नवलनी की मौत दुर्लभ जहर से हुई. अब रूस के खिलाफ रासायनिक हथियार संगठन में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी है.
ब्रिटेन और चार अन्य देशों ने रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मौत को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. इन देशों का दावा है कि उनके शरीर में ‘एपिबैटिडीन’ नाम का दुर्लभ और खतरनाक जहर मिला, जो दक्षिण अमेरिका के जहरीले मेंढक से प्राप्त होता है और रूस में स्वाभाविक रूप से नहीं पाया जाता. नवलनी की पत्नी यूलिया नवलनाया ने कहा कि लैब जांच से जहर की पुष्टि हो चुकी है और यह एक सोची-समझी साजिश थी. ब्रिटेन की मंत्री ने भी रूसी सरकार पर आरोप लगाए हैं. अब ये देश इस मामले को रासायनिक हथियार निषेध संगठन में उठाने की तैयारी कर रहे हैं.


