खामेनेई की मौत के बाद बेकाबू हुआ ईरान! सड़कों पर उतरा जनसैलाब

खामेनेई के मौत के बाद राजधानी तेहरान समेत कई प्रमुख शहरों में लोग सड़कों पर उतरकर विरोध और शोक जता रहे हैं. तेहरान में हजारों लोग सड़कों पर जमा हो गए, जहां शोक और गुस्से का मिला-जुला माहौल दिखाई दिया.

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

खामेनेई के मौत के बाद राजधानी तेहरान समेत कई प्रमुख शहरों में लोग सड़कों पर उतरकर विरोध और शोक जता रहे हैं. इस घटना की गूंज पड़ोसी देशों तक भी पहुंची है, जहां विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. तेहरान में हजारों लोग सड़कों पर जमा हो गए, जहां शोक और गुस्से का मिला-जुला माहौल दिखाई दिया. बड़ी संख्या में लोग काले कपड़े पहनकर अपने नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे और धार्मिक नारों के साथ जुलूस निकाले. कई इलाकों में बाजार बंद रहे और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया. प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी भावनाएं व्यक्त करने की अपील की, लेकिन भीड़ में गहरा दुख और आक्रोश साफ महसूस किया गया.
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag