'ईरान जंग 4 हफ्ते में खत्म...' ट्रंप का दावा, खामेनेई के बाद अब क्या होगा मिडिल ईस्ट?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी तनातनी और युद्ध में तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत पर आखिरकार खुलकर बोले. एक इंटरव्यू में उन्होंने सनसनीखेज दावा किया कि यह संघर्ष अगले चार हफ्तों में खत्म हो सकता है और अब तक 48 ईरानी बड़े नेताओं को नेस्तनाबूद किया जा चुका है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि यह संघर्ष अगले चार हफ्तों तक जारी रह सकता है. ट्रंप ने अनुमान जताया कि यह लड़ाई चार सप्ताह या इससे कम समय में समाप्त हो सकती है. साथ ही, उन्होंने युद्ध में शहीद हुए अमेरिकी सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की.

ट्रंप ने रविवार को मीडिया को संकेत दिए कि ईरान के विरुद्ध अमेरिकी सैन्य कार्रवाई अगले चार सप्ताह तक चल सकती है. उन्होंने कहा कि अभियान निर्धारित समय से आगे बढ़ रहा है और कई लक्ष्यों को अभी हासिल किया जाना बाकी है. ट्रंप ने इस बात पर जोर देकर कहा कि सब कुछ योजना के मुताबिक चल रहा है और अमेरिकी सेना ने ईरानी नेतृत्व को अपेक्षा से अधिक नुकसान पहुंचाया है.

शहीद सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि

ट्रंप ने  युद्ध में जान गंवाने वाले तीन अमेरिकी सैनिकों को 'महान' बताते हुए दुख व्यक्त किया. उन्होंने स्वीकार किया कि उनके दूसरे कार्यकाल में यह पहली अमेरिकी जनहानि है, क्योंकि वेनेजुएला के तानाशाह निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी और ईरानी परमाणु स्थलों पर पूर्व की बमबारी में कोई हताहत नहीं हुआ था. राष्ट्रपति ने कहा कि दुर्भाग्य से ऐसी घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती है. उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने शहीद सैनिकों के परिवारों से संपर्क किया है और वह स्वयं उचित समय पर उनसे मिलेंगे.

ईरान के साथ बातचीत की संभावना

ईरान के साथ भविष्य में वार्ता की संभावनाओं पर ट्रंप ने कहा कि वह इसके लिए तैयार हैं. उन्होंने बताया कि ईरानी पक्ष बातचीत करना चाहता है, लेकिन उनका मानना है कि उन्हें यह प्रयास पिछले सप्ताह ही करना चाहिए था. फिलहाल, वे जनरलों के साथ बैठक कर अपडेट ले रहे हैं.

सऊदी अरब की भागीदारी 

ट्रंप ने खुलासा किया कि सऊदी अरब भी इस संघर्ष में शामिल हो रहा है, क्योंकि उसे भी निशाना बनाया गया था. उन्होंने बहरीन, कतर और जॉर्डन जैसे सहयोगी देशों के नेताओं से चर्चा की है. राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हो सकती हैं. उन्होंने कहा कि वहां कई सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं, जिन्हें देखना रोचक होगा. वर्तमान में, मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य अभियान पूरे तेजी के साथ जारी है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag