दुबई तक पहुँचा इजराइल-ईरान संघर्ष, खाड़ी में हवाई सेवाएं ठप

इजराइल-ईरान तनाव का असर अब खाड़ी देशों में साफ दिख रहा है. दुबई में ड्रोन हमले और एयरस्पेस बंद होने से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: इजराइल-ईरान संघर्ष के बीच मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं. दुबई की प्रतिष्ठित इमारत Burj Khalifa के पास ड्रोन हमले की घटना के बाद सुरक्षा कारणों से इमारत को खाली करा लिया गया और उसकी लाइट्स बंद कर दी गईं. इसके साथ ही Dubai International Airport और Al Maktoum International Airport पर उड़ानों का संचालन अगले आदेश तक रोक दिया गया. कई खाड़ी देशों—United Arab Emirates, Qatar, Bahrain और Kuwait—ने अस्थायी रूप से अपना एयरस्पेस बंद कर दिया, जिससे वैश्विक उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं. Air India ने 1 मार्च को लंदन, टोरंटो, फ्रैंकफर्ट, पेरिस और शिकागो के लिए अपनी सभी निर्धारित उड़ानें रद्द कर दीं. Directorate General of Civil Aviation (DGCA) ने भी एयरलाइंस को 11 देशों के एयरस्पेस से बचने की सलाह दी है और यात्रियों को एयरपोर्ट न जाने की एडवाइजरी जारी की गई है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag