किम जोंग उन का 'ब्लैकआउट बम' टेस्ट, क्या अमेरिका के खिलाफ नया मोर्चा?

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने नए हथियारों का परीक्षण कर अमेरिका की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय कई वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिनमें उत्तर कोरिया का नया सैन्य कदम भी शामिल हो गया है. ईरान के साथ तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने हाल ही में क्लस्टर बम वॉरहेड और बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है. इन परीक्षणों में ‘ब्लैकआउट बम’ खास चर्चा में है, जिसे कार्बन फाइबर से बनाया जाता है और यह बिजली संयंत्रों को निष्क्रिय कर पूरे शहर को अंधेरे में डाल सकता है. किम जोंग उन ने खुद इन परीक्षणों का निरीक्षण किया और इसे अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन बताया. इस टेस्ट की टाइमिंग ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या उत्तर कोरिया अमेरिका के खिलाफ नया मोर्चा खोलने की तैयारी में है. खासतौर पर दक्षिण कोरिया की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि THAAD सिस्टम हटने के बाद उसकी सुरक्षा कमजोर मानी जा रही है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो