पाकिस्तान की बमबारी से काबुल में मातम..., तालिबान बोला- अस्पताल उड़ाया, 400 से ज्यादा शहीद!
अफगानिस्तान ने सनसनीखेज आरोप लगाया है कि पाकिस्तान ने काबुल के एक अस्पताल पर एयरस्ट्राइक की, जिसमें 400 से अधिक लोग मारे गए और 250 से ज्यादा घायल हुए. पाकिस्तान ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि हमने ऐसा कोई हमला नहीं किया.

नई दिल्ली: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान ने राजधानी काबुल के एक अस्पताल को एयरस्ट्राइक में निशाना बनाया है, जिसमें 400 लोगों की जान चली गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए. हालांकि, पाकिस्तान की ओर से इन आरोपों को खारिज कर दिया गया है.
अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान ने बताया कि काबुल में नशा मुक्ति केंद्र के तौर पर इस्तेमाल हो रहे एक अस्पताल पर हमला किया गया. इस हमले में कई मासूमों की जान चली गई.
Tonight in Kabul, hope was extinguished at a hospital. Young men seeking treatment were murdered in a bombing by the Pakistani military regime. Mothers waited at the gates, calling their sons’ names. On the 28th night of Ramadan, their lives were cut short. pic.twitter.com/p12617D4de
— Mohammad Nabi (@MohammadNabi007) March 16, 2026
पाकिस्तान ने आरोपों को किया खारिज
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने अफगानिस्तान के आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताते हुए खारिज कर दिया. पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने भी साफ किया कि हमले बेहद सटीक थे और केवल मिलिट्री ठिकानों और आतंकवादी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया था, किसी भी ऐसे जगह को टारगेट नहीं किया गया जहां आम लोग रह रहे थे.
#WATCH | At least 400 people were killed and 250 injured in an air strike by Pakistan on a rehabilitation hospital in Kabul
— ANI (@ANI) March 17, 2026
(Video Source: Reuters) pic.twitter.com/f4k48rPOTz
तनाव बढ़ने का खतरा
दोनों देशों के बीच यह तनाव सीमा पर भी बढ़ता जा रहा है. अफगान अधिकारियों के अनुसार, हाल ही में सीमा के पास हुई गोलाबारी में चार लोग मारे गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं. वहीं पाकिस्तान यह आरोप लगाता रहा है कि अफगानिस्तान में मौजूद अलग-अलग उग्रवादी संगठन उसके देश में हमले करते हैं.
संयुक्त राष्ट्र की अपील
इस बीच, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अफगानिस्तान से आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है ताकि इलाके में स्टेबिलिटी बनी रहे. फरवरी के अंत से दोनों देशों के बीच हमले तेज हुए हैं और यह झड़पें अब तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी हैं.
अब्दुल्ला अब्दुल्ला की निंदा
अब्दुल्ला, जो पूर्व अफगान सरकार में राष्ट्रीय सुलह उच्च परिषद के प्रमुख रह चुके हैं, कल रात काबुल के एक नशा मुक्ति केंद्र पर पाकिस्तान की सरकार द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है.


