ओबामा का ट्रंप पर करारा हमला, अमेरिकी राजनीति को 'जोकरों शो' कहा

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ट्रंप प्रशासन की राजनीति पर तीखा हमला बोला और इसे जोकरों का तमाशा करार दिया. उन्होंने शालीनता व सम्मान की पूरी कमी पर गहरी निराशा जताई, ओबामा ने डेमोक्रेट्स को सलाह दी रिपब्लिकन्स की विषाक्त रणनीति न अपनाए., बल्कि सच्चाई, गरिमा और लोकतंत्र के सिद्धांतों को मजबूती से थामे रखें.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

America Politics: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की राजनीतिक शैली पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे जोकरों का शो बताया है. ब्रायन टायलर कोहेन के नो लाइ पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस की हालिया बयानबाजी ने ज्यादातर अमेरिकियों को असहज कर दिया है. ओबामा ने एक विवादित वीडियो का जिक्र किया, जिसमें उन्हें और मिशेल ओबामा को आपत्तिजनक रूप से दिखाया गया और ट्रंप द्वारा माफी न मांगने पर कहा कि यह समझना जरूरी है कि अधिकांश अमेरिकी इस तरह के व्यवहार को बेहद परेशान करने वाला मानते हैं. उन्होंने राजनीति में मर्यादा के पतन पर चिंता जताई और कहा कि एक तरह का ‘क्लाउन शो’ चल रहा है. सच तो यह है कि उन लोगों में अब कोई शर्म नहीं बची है. जिन्हें पहले लगता था कि पद के प्रति मर्यादा, शिष्टाचार और सम्मान होना चाहिए. वह अब खो गया है. ओबामा ने रिपब्लिकन की जलाओ और नष्ट करो रणनीति पर कटाक्ष किया और डेमोक्रेट्स को चेतावनी दी कि वे सच्चाई से समझौता न करें, वरना हम वह खो देंगे जिसके लिए हम लड़ रहे हैं. अपने कार्यकाल का उदाहरण देकर उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा पर जोर दिया और कहा कि चुनौतियां कठिन हैं लेकिन शालीनता बनाए रखनी होगी. यह टिप्पणी अमेरिकी राजनीति में बढ़ते ध्रुवीकरण के बीच आई है.

 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag