पीएम मोदी का मॉरीशस में ग्रांड वेलकम, प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने पहनाई माला, चीफ जस्टिस समेत 200 लोगों ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय राजयकीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंच चुके हैं. एयरपोर्ट पर लैंड करते ही पीएम मोदी का प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम सहित 200 गणमान्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया. द्वीप राष्ट्र की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भारत द्वारा फंडेड 20 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. मॉरीशस रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों में एक 'नया और उज्ज्वल' अध्याय खोलेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मॉरीशस के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मॉरीशस पहुंचे. एयरपोर्ट पर लैंड करते ही मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम सहित 200 गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया. पीएम मोदी का पारंपरिक बिहारी अंदाज में वेलकम किया गया, जहां पोर्ट लुइस पहुंचने पर गीत गावई गायकों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. प्रधानमंत्री मोदी वह द्वीप राष्ट्र के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे और कई बैठकों में हिस्सा लेंगे.
गीत गवई के बारे में
गीत गावई एक पारंपरिक भोजपुरी संगीत समूह है, जो 1834 में शुरू हुए गिरमिटिया मजदूर आंदोलन के बाद भारत के भोजपुरी क्षेत्र, विशेष रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड से महिलाओं द्वारा मॉरीशस में लाई गई समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है.
इन लोगों ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री रामगुलाम ने पीएम मोदी का माला पहनाकर स्वागत किया. इस अवसर पर मॉरीशस के डिप्टी पीएम, चीफ जस्टिस ऑफ मॉरीशस, नेशनल असेंबली के अध्यक्ष, विपक्ष के नेता, विदेश मंत्री, कैबिनेट सचिव, ग्रैंड पोर्ट डिस्ट्रिक्ट काउंसिल के अध्यक्ष और कई अन्य लोग मौजूद थे. रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए कुल 200 गणमान्य लोग उपस्थित थे जिनमें सांसद, विधायक, राजनयिक दल और धार्मिक नेता भी शामिल थे.
20 से अधिक परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
द्वीप राष्ट्र की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भारत द्वारा फंडेड 20 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी अपने मॉरीशस समकक्ष नवीन रामगुलाम के साथ मिलकर नवनिर्मित सिविल सेवा कॉलेज भवन का भी उद्घाटन करेंगे. मॉरीशस रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि उनकी यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों में एक नया चैप्टर खोलेगी. प्रधानमंत्री मोदी ने पिछली बार 2015 में मॉरीशस का दौरा किया था.पीएम मोदी ने कहा कि "मॉरीशस एक करीबी समुद्री पड़ोसी, हिंद महासागर में एक प्रमुख साझेदार और अफ्रीकी महाद्वीप का प्रवेश द्वार है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच घनिष्ठ एवं ऐतिहासिक जन-सम्पर्क साझा गौरव का स्रोत है. पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत मॉरीशस के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक है. मॉरीशस एक पूर्व ब्रिटिश और फ्रांसीसी उपनिवेश था, जिसे 1968 में स्वतंत्रता मिली थी.


