प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वैश्विक स्तर पर सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता साबित हुए हैं. बिजनेस इंटेलिजेंस संस्था Morning Consult द्वारा जुलाई 2025 में जारी ताज़ा सर्वेक्षण के अनुसार, पीएम मोदी को 75% लोगों का समर्थन प्राप्त है. यह सर्वे 4 जुलाई से 10 जुलाई के बीच 20 से अधिक लोकतांत्रिक देशों के नेताओं के बीच किया गया.
रिपोर्ट में प्रधानमंत्री मोदी पहले स्थान पर हैं, जबकि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग 59% अप्रूवल रेटिंग के साथ दूसरे पायदान पर हैं. इसके बाद अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई को 57% समर्थन मिला है. चौथे और पांचवें नंबर पर क्रमशः कनाडा के मार्क कार्नी (56%) और ऑस्ट्रेलिया के एंथनी अल्बनीज़ (54%) हैं.
बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी इस डेटा को सोशल मीडिया पर साझा किया. इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 44% लोगों ने समर्थन दिया, लेकिन 50% ने उन्हें नकारा.
सबसे कम लोकप्रिय नेताओं की सूची में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और चेक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री पेट्र फिआला शामिल हैं, जिनके पक्ष में केवल 18% समर्थन है, जबकि 74% लोग उनसे असंतुष्ट हैं.
इटली की जॉर्जिया मेलोनी: 40% समर्थन, 54% असंतोष
जर्मनी के फ्रेडरिक मर्ज़: 34% समर्थन, 58% असंतोष
तुर्की के एर्दोगन: 33% समर्थन, 50% असंतोष
ब्राजील के लूला द सिल्वा: 32% समर्थन, 60% असंतोष
ब्रिटेन के किएर स्टार्मर: 26% समर्थन, 65% असंतोष
जापान के शिगेरु इशिबा: 20% समर्थन, 66% असंतोष First Updated : Saturday, 26 July 2025