कतर में मिलिट्री हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 सैनिकों की मौके पर मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
कतर की सेना का एक हेलीकॉप्टर रूटीन मिशन के दौरान अचानक तकनीकी खराबी के कारण खाड़ी के क्षेत्रीय जल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में हेलीकॉप्टर पर सवार सभी 6 जवान शहीद हो गए.

कतर में एक सैन्य हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से 6 लोगों की मौत हो गई है. कतर के गृह मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी और बताया कि बचाव अभियान जारी है, जिसमें अब भी एक व्यक्ति लापता है. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, हेलीकॉप्टर ‘रूटीन ड्यूटी’ के दौरान तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
प्रारंभिक जांच में दुश्मनी या हमले का कोई संकेत नहीं मिला है. यह हादसा मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच हुआ है, जहां ईरान ने कई बार अमेरिकी ठिकानों और अन्य कई महत्वपूर्ण स्थलों पर हमले किए हैं. कतर सरकार ने हादसे के कारण या हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की पहचान के बारे में अभी कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी है.
हेलीकॉप्टर क्रैश होने का मुख्य कारण
कतर के रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि हेलीकॉप्टर रूटीन ड्यूटी पर था, जब इसमें तकनीकी खराबी आई और वह क्रैश हो गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का कारण तकनीकी खराबी ही है.
क्षेत्र में बढ़ता तनाव
हालांकि मध्य पूर्व में तनाव चरम पर है, लेकिन इस हादसे में दुश्मनी या हमले का कोई संकेत नहीं है. जांच में फिलहाल तकनीकी कारण ही सामने आ रहे हैं.
ईरान के हालिया हमलों का संदर्भ
28 फरवरी को इजरायल-अमेरिका के हवाई हमलों के एक दिन बाद ही ईरान ने कतर की ओर 44 मिसाइलें और 8 ड्रोन दागे थे. मीडिया के अनुसार, 1 मार्च को ईरान के हमले में कतर के उत्तरी हिस्से में स्थित अर्ली-वॉर्निंग रडार को नुकसान पहुंचा था.
हाल ही में इजरायल ने ईरान के साथ कतर द्वारा साझा किए जाने वाले साउथ पार्स गैसफील्ड पर हमला किया था. इसके जवाब में तेहरान ने कतर सहित अन्य खाड़ी देशों के गैस सुविधाओं पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे.


