ईरान युद्ध का गुस्सा बना वजह? ट्रंप डिनर शूटिंग पर नई रिपोर्ट का खुलासा
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने उस शख्स को प्रभावित किया हो सकता है जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनके प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों पर हमले की कोशिश का आरोप है.

New Delhi: अमेरिका में पिछले महीने हुए एक सनसनीखेज हमले को लेकर नई जानकारी सामने आई है. एक इंटेलिजेंस रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने उस शख्स को प्रभावित किया हो सकता है जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनके प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों पर हमले की कोशिश का आरोप है.
क्या कहती है रिपोर्ट?
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलेंड सिक्योरिटी के ऑफिस ऑफ इंटेलिजेंस एंड एनालिसिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ईरान युद्ध ने आरोपी के फैसले को प्रभावित किया हो सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी, कोल टॉमस एलन अमेरिका की युद्ध नीति का आलोचक था.
यह हमला 25 अप्रैल को व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुआ था. हालांकि यह आकलन अभी शुरुआती है लेकिन इससे जांच एजेंसियों को हमले के मकसद को समझने में नई दिशा मिली है.
आरोपी पर बढ़े आरोप
मामले में अमेरिकी न्याय विभाग ने आरोपी पर एक और गंभीर आरोप जोड़ा है. अभियोजकों का कहना है कि एलन ने एक सुरक्षा चेकपॉइंट पर यूएस सीक्रेट सर्विस एजेंट पर गोली चलाई थी.
पहले से ही एलन पर हत्या की कोशिश
हिंसक अपराध में हथियार के इस्तेमाल और राज्य की सीमाओं के पार अवैध रूप से हथियार ले जाने जैसे आरोप लगे हुए हैं. फिलहाल उसने इन आरोपों पर कोई जवाब दाखिल नहीं किया है.
राजनीतिक असहमति भी वजह?
अदालती दस्तावेजों के मुताबिक, एलन डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों से असहमत था और सरकार के फैसलों के खिलाफ 'लड़ना' चाहता था.
सोशल मीडिया खंगाल रही फबी
जांच एजेंसी FBI आरोपी की सोशल मीडिया गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस पहलू को गंभीरता से देखा जा रहा है. एलन के Bluesky अकाउंट पर हमले से पहले कई पोस्ट सामने आए हैं, जिनमें उसने ट्रंप प्रशासन की ईरान नीति, इमिग्रेशन फैसलों, एलोंन मुस्क और रूस-यूक्रेन युद्ध की आलोचना की थी.


