सीरिया पर रूस का इस साल का सबसे बड़ा हमला, 13 लोगों की हुई मौत

Russia Airstrike in Syria : रूस ने सीरिया पर इस साल का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। इस हमले में 13 लोगों के मारे जाने की ख़बर है।

Tahir Kamran
Tahir Kamran

हाइलाइट

  • यह रूस का सीरिया पर इस साल का सबसे बड़ा हमला है।
  • इस हमले में 13 लोगों के मारे जाने की ख़बर है।

Russia Airstrike in Syria: रूस ने सीरिया पर हवाई हमला किया है। इस हमले में 2 बच्चों समेत कुल 13 लोगों के मारे जाने की ख़बर है। रूस का सीरिया पर इस साल का यह सबसे बड़ा हमला है। इस हमले में सीरिया के उत्तर-पश्चिमी इदलिब प्रांत को अपना निशाना बनाया गया है। इस इलाके में विद्रोहियों का नियंत्रण था।  

बताया जा रहा है कि उत्तर-पश्चिमी सीरिया के इदलिब क्षेत्र के जिस्र अल-शुगुर में इस हवाई हमले का ज्यादा असर देखने को मिला है। यह इस साल का अब तक का सबसे घातक और सबसे बड़ा हमला है। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने इस हमले की तुलना नरसंहार से की है।  

रूस द्वारा किए गए इस हमले में  35 साल के साद मरते - मरते बचे। उन्होंने घटना का भयावह मंजर बयां किया। साद ने बताया की जिस वक्त वो गाड़ी से टमाटर और खीरे उतार रहे थे उसी वक्त रूसी सैनिकों ने गोला-बारूद बरसाना शुरू कर दिया। चंद मिनटों में सब खत्म हो गए। चारों तरफ हाहाकार मच गया था। सड़कों पर खून ही खून बिखरा था। वह मंजर बहुत ही डरावना था।

बताया जा रहा है कि रूस ने दो अलग-अलग जगहों पर हमले किए हैं। एक जिस्र अल-शुघुर में तो दूसरा उत्तर-पश्चिमी इदलिब में। रूस के इन हमलों में 3 विद्रोही मारे गए जबकी कई आम नागिरकों को अपनी जान गवांनी पड़ी है। 

कहा जा रहा है कि ईद का त्यौहार आने वाला है। इसी वजह से ये हमला हुआ है। इससे पहले भी कई मुस्लिम त्योहारों पर हवाई हमले हो चुके हैं। पिछले 1 -2 महीनों से रूसी सैन्य उड़ानों में आक्रामकता देखी गई है। वहीं अमेरिका की ओर से कहा गया कि रूसी सैनिकों ने जेट विमानों से 'डॉगफाइट' करने का प्रयास किया था। इसी को देखते हुए अमेरिका ने मध्य पूर्व में F-22 लड़ाकू जेट तैनात कर दिए थे। 

calender
26 June 2023, 10:16 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो