यूक्रेन के बखमुत शहर पर रूसी सेना ने किया कब्जा, राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की ने की पुष्टि

पिछले 15 महीने से रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस बीच रूस ने पूर्वी यूक्रेन के बखमुत शहर पर अपना नियंत्रण करने का दावा किया है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

हाइलाइट

  • यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को जिसका डर था वहीं हुआ

रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 15 महीने से ज्यादा समय हो चुका है। इस दौरान रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर अपना कब्जा किया है। जबकि कई क्षेत्रों में यूक्रेनी सेना ने पुतिन की सेना का डटकर सामना किया। जिसके बाद रूसी सेना को पीछे हटना पड़ा। अब रूसी सेना ने यूक्रेन के शहर बखमुत पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया है। 

उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी पूर्वी यूक्रेन के बखमुत शहर पर रूस के कब्जे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हमारे शहर पर दुश्‍मन की सेना ने कब्जा कर लिया है। वहीं, यूक्रेन की सरकार के मंत्रियों का कहना है कि हम पूरी ताकत से दुश्मन का मुकाबला करेंगे और अपने शहरों की रक्षा करेंगे।

रूस ने बखमुत को जीतने का दावा किया

रूस ने यूक्रेन के बखमुत शहर पर नियंत्रण करने का दावा किया। रूस की प्राइवेट आर्मी के वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन कहा कि उन्होंने बखमुत पर जीत हासिल कर ली है। प्रिगोझिन ने टेलीग्राम पोस्ट किए एक वीडियो में दावा किया है कि उनके लड़ाकों ने खूनी जंग का केंद्र बने पूर्वी यूक्रेन के बखमुत शहर पर कब्जा कर लिया है। उनके वीडियों में खंडहर में तब्दील हो चुकी इमारतें दिख रही है। 

ज़ेलेंस्की को जिसका डर था वहीं हुआ 

बखमुत शहर का सामरिक महत्व अधिक है और इस पर रूस का कब्जा होने से यूक्रेन की मुश्किलें बढ़ सकती है। इसका अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि मार्च महीने में यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें डर है, अगर रूसी सेना ने बखमुत को कब्जे में ले लिया तो क्रामटोरस्क और स्लोवियनस्क शहरों तक उनकी (रूसी सेना की) पहुंच आसान हो जाएगी। इसी डर से जेलेंस्की ने यूक्रेनी सैनिकों को बखमुत पर कब्जा जारी रखने का आदेश दिया था। वहीं, एक्सपर्ट्स का मानना है कि बखमुत पर रूस का कब्जा होना जंग की एक बड़ी घटना है। इसके अलावा यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र के दो बड़े शहरों-क्रामटोरस्क और स्लोवियनस्क तक रूसी सेना की पहुंच आसान हो जाएगी। 

calender
21 May 2023, 06:02 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो